Market trend : आज IT शेयरों में भारी बिकवाली बाजार पर भारी पड़ रही है। मंथली एक्सपायरी के दिन निफ्टी करीब 200 अंक फिसलकर 25500 के पास कारोबार कर रहा है। भारती एयरटेल, इंफोसिस,TCS और रिलायंस ने सबसे ज्यादा दबाव बनाया है। बैंक निफ्टी फ्लैट कारोबार कर रहा है। लेकिन मिडकैप और स्मॉलकैप में तगड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। AI और एंन्थ्रोपिक की चिंता IT शेयरों पर हावी नजर आ रही है। इनमें लगातार पांचवे दिन बिकवाली जारी है। आज भी IT इंडेक्स तीन फीसदी से ज्यादा फिसला है। HCL टेक, इंफोसिस, टेक महिंद्रा और TCS निफ्टी के टॉप लूजर्स में शामिल हैं। ऊधर मिडकैप IT शेयरों पर भी तगड़ी मार पड़ी है।
IT के बाद डिफेंस और रियल्टी में सबसे ज्यादा कमजोरी नजर आ रही है। दोनों सेक्टर इंडेक्स करीब एक फीसदी नीचे कारोबार कर रहे हैं। वहीं मेटल और सरकारी बैंकों में हल्की खरीदारी दिख रही है। 10 बजे के आसपास सेंसेक्स 709.41 अंक या 0.85 फीसदी गिरकर 82,585.25 पर और निफ्टी 194.45 अंक या 0.76 फीसदी गिरकर 25,518.55 पर नजर आ रहा था।
निफ्टी पर ट्रेडिंग रणनीति साझा करते हुए सीएनबीसी-आवाज के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 25761-25792/25817 पर और बड़ा रजिस्टेंस 25863-25889/25919 पर है। इसके लिए पहला बेस 25487/25531-25565 पर और बड़ा बेस 25379-25427 पर है। कल शुरू में अच्छी तेजी दिखी,लेकिन तुरंत फिसला,फिर दिनभर रजिस्टेंस-1 और बेस-1 के बीच रहा। कल FIIs की कैश में भारी खरीदारी रही। इंडेक्स में भी खरीदारी हुई। नेट शॉर्ट कॉन्ट्रैक्ट अब 1.29 लाख पर आ गया है। एक्सपायरी के दिन 25700-800-900 (एवरेजेज के करीब) पर भारी कॉल राइटिंग देखने को मिल रही है।नीचे की ओर 25500-600 पर पुट प्लेसमेंट है, साथ ही 20DEMA मौजूदा भाव से नीचे है। लेकिन US मार्केट में भारी गिरावट से सेटअप बदला है,यहां तक की गिरावट में बेस पर खरीदना मुश्किल है। मुश्किल इसलिए की एंथ्रोपिक के चलते निफ्टी IT/नैस्डैक में बिकवाली हुई है और कुछ पता नहीं आगे कितना टूटे। पहले से भारी गैपडाउन के चलते शॉर्ट करने का कोई इरादा नहीं, दो रिवर्सल और एक COLLAPSE प्वाइंट है।
बेस-1 (25500 पुट) को होल्ड कर पाना मुश्किल है, लेकिन बेस-1 और बेस-2 दोनों के लिए तैयार रहे। तो अब हमारे पास दो तार्किक विकल्प हैं। पहला रिवर्सल में रजिस्टेंस-1 के लक्ष्य के लिए बेस-1 और बेस-2 पर खरीदें। निफ्टी IT को देखते हुए अहम बेस-2 टूटा तो निफ्टी फिर 200DEMA @25250/200 के लिए तैयार होगा।
बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 61387-61533 पर और बड़ा रजिस्टेंस 61713-61844/61931 पर है। इसके लिए पहला बेस 60737-60909 पर और बड़ा बेस- 60377-60541 पर है। कल यह 61500-61000 के रेंज में रहा, पुट राइटर्स बेस का सम्मान किया। PSU बैंकों में फिर भारी लॉन्ग बने, साथ ही कुछ प्राइवेट बैंक भी चले। 61000 पर मेगा पुट प्लेसमेंट फिर 60500 पर भी पुट प्लेसमेंट हैं। 61500-61800 पर कॉल हैं।कल IDFC बैंक में भारी गिरावट आई, लेकिन आज ग्लोबल सेटअप अहम है। लेकिन अभी भी बैंक निफ्टी सबसे मजबूत, गैपडाउन में शॉर्ट नहीं करें।
गैपडाउन में दो जगह खरीदना अहम। 60737 और 60541 को ध्यान से ट्रेड करने की सलाह होगी। गैपडाउन में 61000 टूटे, तो 10/20DEMA+60500 (पुट कन्विक्शन) पर खरीदना तर्कसंगत होगा। रिवर्सल में रजिस्टेंस-1 पर सौदों को चेक करें, बेस-2 के नीचे खरीदने की कोशिश नहीं करें।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।