Market Trend : बाजार का ट्रेंड पॉजिटिव, 24250 के ऊपर टिकने पर निफ्टी में देखने को मिल सकता है 24550 का लेवल

Market Trend : स्मॉलकैप इंडेक्स ने दूसरे इंडेक्सों मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया और डेली चार्ट पर हाई लेवल पर बंद हुआ। इसके अलावा,स्मॉलकैप 100/मिडकैप 100 रेश्यो चार्ट में बढ़ती रेश्यो लाइन स्मॉल-कैप सेगमेंट में बेहतर होती रिलेटिव स्ट्रेंथ का संकेत देती है। इससे पता चलता है कि निकट भविष्य में स्मॉल-कैप शेयरों के मिडकैप शेयरों से बेहतर प्रदर्शन जारी रखने की संभावना है

अपडेटेड Jun 17, 2026 पर 5:23 PM
Market Trend : आगे बैंक निफ्टी के लिए तत्काल रेजिस्टेंस 57900-58000 के जोन में है। अगर यह इस जोन के ऊपर टिकता है,तो बैंक निफ्टी में 58400 और उसके बाद शॉर्ट टर्म में 58800 तक की बढ़त देखने को मिल सकती है

Market Trend : आज निफ्टी ने सेशन की शुरुआत पॉज़िटिव नोट पर की और बढ़त बनाते हुए 24108 का इंट्राडे हाई छुआ। हालांकि,ऊपरी लेवल पर प्रॉफिट बुकिंग के कारण शुरुआती बढ़त का ज्यादातर हिस्सा खत्म हो गया,लेकिन दिन के आखिरी घंटों में आई तेजी की वजह से इंडेक्स आखिरकार 0.40% बढ़कर 24086 पर बंद हुआ। डेली चार्ट पर,निफ्टी ने एक छोटी बॉडी वाली कैंडल बनाई,जिसमें ऊपर की तरफ छोटी विक (wick)और नीचे की तरफ साफ दिखने वाली विक थी। यह निचले स्तरों पर खरीदारी आने का संकेत है। हालांकि सेशन के दौरान इंडेक्स कुछ समय के लिए पिछले स्विंग हाई 24090 के ऊपर गया,लेकिन यह इन स्तरों पर टिक नहीं पाया और उससे नीचे बंद हुआ। इसके बावजूद, इंडेक्स पिछले दो दिनों के हाई जोन 24000-24020 के ऊपर बंद हुआ,जो ऊपरी स्तरों पर मजबूती कायम रहने का संकेत है।

सेक्टोरल इंडेक्सों पर एक नजर

सेक्टर के हिसाब से देखें तो निफ्टी डिफेंस सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला सेक्टर रहा। इसके बाद निफ्टी PSU बैंक का नंबर रहा। दूसरी ओर,निफ्टी ऑटो सबसे खराब प्रदर्शन करने वाला सेक्टर रहा और उसके बाद निफ्टी रियल्टी का स्थान रहा। स्टॉक्स की बात करें तो ट्रेंट और BEL सबसे ज्यादा बढ़त वाले दो स्टॉक रहे, जबकि TMPV और सिप्ला में गिरावट दर्ज की गई।


बाजार के लिए अच्छे संकेत

डेली चार्ट पर मिडकैप इंडेक्स ने भी पिछले दो दिनों के हाई जोन (61830–61890) के ऊपर क्लोजिंग दी। इंडेक्स अपने अहम शॉर्ट और लॉन्ग-टर्म मूविंग एवरेज के ऊपर ट्रेड कर रहा है,जो पॉजिटिव संकेत है।

स्मॉलकैप इंडेक्स से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद

स्मॉलकैप इंडेक्स ने दूसरे इंडेक्सों मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया और डेली चार्ट पर हाई लेवल पर बंद हुआ। इसके अलावा,स्मॉलकैप 100/मिडकैप 100 रेश्यो चार्ट में बढ़ती रेश्यो लाइन स्मॉल-कैप सेगमेंट में बेहतर होती रिलेटिव स्ट्रेंथ का संकेत देती है। इससे पता चलता है कि निकट भविष्य में स्मॉल-कैप शेयरों के मिडकैप शेयरों से बेहतर प्रदर्शन जारी रखने की संभावना है।

Market outlook : लगातार चौथे सेशन में बढ़त के साथ बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी, जानिए 18 जून को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

मार्केट ब्रेथ रही मजबूत

दिन के आखिर में एडवांस-डिक्लाइन रेश्यो बुल्स के पक्ष में रहने से मार्केट ब्रेथ मजबूत बनी रही। निफ्टी 500 यूनिवर्स के कुल 306 स्टॉक्स बढ़त के साथ बंद हुए।

निफ्टी में इन अहम लेवल्स पर रहे नजर

आगे निफ्टी के लिए तत्काल रेजिस्टेंस 24230-24250 जोन में है। अगर निफ्टी इस जोन के ऊपर टिकता है तो यह 24400 और उसके बाद शॉर्ट टर्म में 24550 तक जा सकता है। वहीं,निफ्टी के लिए तत्काल सपोर्ट 23950-23920 जोन में है।

बैंक निफ्टी व्यू

आज बैंक निफ्टी ने निफ्टी के प्राइस एक्शन को ही फॉलो किया और इंट्राडे में 57646 के हाई लेवल तक पहुंचा,लेकिन बाद में प्रॉफिट बुकिंग के कारण इसकी बढ़त कम हो गई। आखिर में यह इंडेक्स 0.50% की बढ़त के साथ 57585 पर बंद हुआ।

बैंक निफ्टी का अंडरलाइंग ट्रेंड पॉजिटिव

डेली चार्ट पर,बैंक निफ्टी ने भी एक छोटी बॉडी वाली कैंडल बनाई है,जिसके दोनों तरफ विक्स (wicks) हैं। यह बाजार में अनिश्चितता का संकेत है। हालांकि, बड़ा ट्रेंड अभी भी मजबूती से बुलिश बना हुआ है क्योंकि इंडेक्स अपने मुख्य शॉर्ट और लॉन्ग-टर्म मूविंग एवरेज से ऊपर ट्रेड कर रहा है। इसके अलावा,MACD पर बढ़ते हरे हिस्टोग्राम बार बुलिश मोमेंटम के मजबूत होने का संकेत देते हैं,जिससे पता चलता है कि अंडरलाइंग ट्रेंड पॉजिटिव बना हुआ है।

बैंक निफ्टी में इन अहम लेवल्स पर रहे नजर

आगे बैंक निफ्टी के लिए तत्काल रेजिस्टेंस 57900-58000 के जोन में है। अगर यह इस जोन के ऊपर टिकता है,तो बैंक निफ्टी में 58400 और उसके बाद शॉर्ट टर्म में 58800 तक की बढ़त देखने को मिल सकती है। वहीं,नीचे की तरफ बैंक निफ्टी के लिए तत्काल सपोर्ट 57100-57000 के जोन में है।

SBI सिक्योरिटीज में टेक्निकल और डेरिवेटिव्स रिसर्च हेड सुदीप शाह

डिस्क्लेमर:मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।