Market Trend : निफ्टी के लिए 23000 के पार जाना काफी मुश्किल, शॉर्ट टर्म में बंपर कमाई के लिए इन शेयरों पर रहे नजर

Market Trend : मार्केट ट्रेंड पर बात करते हुए Mantri FinMart के अरुण कुमार मंत्री ने कहा कि कल बाजार में काफी दबाव देखने को मिला। हालांकि, निफ्टी, बैंक निफ्टी की क्लोजिंग उतनी खराब नहीं रही लेकिन मिड कैप और स्माल कैप में गिरावट काफी पेनफुल रही

अपडेटेड Oct 22, 2026 पर 8:05 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Market Trend : बैंक निफ्टी के लिए 54,500-54,800 एक स्ट्रांग सपोर्ट जोन बना हुआ है। अगर बैंक निफ्टी 54,500 के लेवल को होल्ड करता है तो इसमें वापस 55,400 55,500 तक के लेवल भी दिख सकते हैं। ओवरऑल देखें तो निफ्टी में ज्यादा वीकनेस है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Market Trend : कल बाजार में शुरुआती बढ़त के बाद बिकवाली हावी रही। सेंसेक्स और निफ्टी ऊपरी स्तरों से फिसल कर बंद हुए। वहीं,मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली का दबाव देखने को मिला। IT को छोड़ सभी सेक्टर इंडेक्स में दबाव रहा। केमिकल,मेटल,ऑटो शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। एनर्जी,रियल्टी,बैंकिंग इंडेक्स गिरावट पर बंद हुए। निफ्टी 78 प्वाइंट गिरकर 22,811 पर बंद हुआ। वहीं, सेंसेक्स 143 प्वाइंट गिरकर 73,710 पर बंद हुआ। बैंक निफ्टी 511 प्वाइंट गिरकर 54,977 पर बंद हुआ। मिडकैप 922 प्वाइंट गिरकर 57,566 पर बंद

    निफ्टी के 50 में से 34 शेयरों में बिकवाली रही। सेंसेक्स के 30 में से 19 शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। बैंक निफ्टी के 14 में से 11 शेयरों में बिकवाली रही। डॉलर के मुकाबले रुपया 47 पैसे मजबूत होकर 94.46 रुपए प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

    मार्केट ट्रेंड पर बात करते हुए Mantri FinMart के अरुण कुमार मंत्री ने कहा कि कल बाजार में काफी दबाव देखने को मिला। हालांकि, निफ्टी, बैंक निफ्टी की क्लोजिंग उतनी खराब नहीं रही लेकिन मिड कैप और स्माल कैप में गिरावट काफी पेनफुल रही। मिड कैप तो लगभग 1000 पॉइंट से ज्यादा गिरा। वहीं, अगर निफ्टी की बात करें तो कैश की क्लोजिंग काफी ऊपर हुई है। निफ्टी के लिए 22700-22650 का स्ट्रांग सपोर्ट जोन है। जहां पर इसका एक शॉर्ट टर्म मूविंग एवरेज भी है। बाजार के कंसोलीडेशन में रहने की उम्मीद है। आज निफ्टी के लिए 22650 पर स्ट्रांग सपोर्ट देखने को मिल सकता है। वहीं, ऊपर की तरफ 23,000 के लेवल पर रेजिस्टेंस दिख रहा है। इस हफ्ते 23,000 का लेवल पार होना काफी मुश्किल दिख रहा। आज और कल निफ्टी 22,600-23,000 इसी के बीच अपना समय बिता सकता है।


    बैंक निफ्टी में भी इसी तरह का नजरिया है। इसके लिए 54,500-54,800 एक स्ट्रांग सपोर्ट ज़ोन बना हुआ है। अगर बैंक निफ्टी 54,500 के लेवल को होल्ड करता है तो इसमें वापस 55,400 55,500 तक के भी लेवल दिख सकते हैं। ओवरऑल देखें तो निफ्टी में ज्यादा वीकनेस है। बैंक निफ्टी में कहीं ना कहीं 54,500 के लेवल्स बने रहने चाहिए। आज और कल के दिन इंडेक्स कंसोलीडेशन में रह सकते हैं और निफ्टी-बैंक निफ्टी एक ब्रॉडर रेंज में कामकाज करते हुए नजर आ सकते हैं।

    अरुण कुमार मंत्री के टॉप पिक्स

    आज के लिए इन्होंने जो दa कॉल दी है उसमें से एक बॉय और एक सेल की रिकमेंडेशन है। पहला बॉय रहेगा पर्सिस्टेंट सिस्टम में। ओवरऑल निफ्टी आईटी में एक ब्रेकआउट है और कहीं ना कहीं पर्सिस्टेंट ने इस इंडेक्स को लीड भी किया है। ऐसे में पर्सिस्टेंट को खरीदने की सलाह है। इसको 5840 रुपए के आसपास खरीदें। 5782 रुपए का स्टॉप लॉस रहेगा। इस स्टॉक में पोजिशनल बेसिस पर 6002 रुपए तक के टारगेट आ सकते हैं।

    वहीं, OBRY Reality में बेचने की सलाह है। ओवरऑल निफ़्टी रियल्टी इंडेक्स में ही ब्रेकडाउन है। OBEROIRLTY को शॉर्ट कर सकते हैं। इस शेयर में 1650 रुपए के आसपास, 1671 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 1618 रुपए तक के टारगेट के लिए बिकवाली करें।

     

    Market cues : 22790 के ऊपर टिकने पर निफ्टी में 22900–23000 की ओर तेजी मुमकिन

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।