Market trend : मार्च सीरीज की शुरुआत पर बाजार में रौनक लौटी, जानिए निफ्टी-बैंक निफ्टी में अब क्या हो कमाई की रणनीति

Market trend : लगातार पांच दिनों की तगड़ी बिकवाली के बाद IT में शानदार कमबैक देखने को मिल रहा है। निफ्टी आईटी इंडेक्स करीब तीन फीसदी मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है। इंफोसिस, टेक महिंद्रा, HCL टेक और TCS निफ्टी के टॉप गेनर्स में शुमार हैं। मिडकैप IT शेयरों में भी भरपूर जोश नजर आ रहा है

अपडेटेड Feb 25, 2026 पर 11:27 AM
Story continues below Advertisement
Nifty Trend : सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 25581-25631 पर और बड़ा रजिस्टेंस 25709-25741/25789 पर है

Market trend : मार्च सीरीज की शुरुआत पर बाजार में रौनक लौटी है। आज निफ्टी 210 अंक उछलकर 25600 के पार निकल गया है। ICICI BANK, INFOSYS, L&T और TCS ने बाजार में जोश भर दिया है। निफ्टी बैंक भी 200 अंक ऊपर ट्रेड कर रहा है। मिडकैप और स्मॉलकैप में आज अच्छी खरीदारी दिख रही है। 11 बजे के आसपास सेंसेक्स 584.21 अंक या 0.71 फीसदी बढ़कर 82,810.13 पर और निफ्टी 189.55 अंक या 0.75 फीसदी बढ़कर 25,614.20 पर कारोबार कर रहा था।

लगातार पांच दिनों की तगड़ी बिकवाली के बाद IT में शानदार कमबैक देखने को मिल रहा है। निफ्टी आईटी इंडेक्स करीब तीन फीसदी मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है। इंफोसिस, टेक महिंद्रा, HCL टेक और TCS निफ्टी के टॉप गेनर्स में शुमार हैं। मिडकैप IT शेयरों में भी भरपूर जोश नजर आ रहा है।

IT के साथ मेटल सेक्टर में भी अच्छी चमक है। निफ्टी मेटल इंडेक्स करीब 2.5 फीसदी भागा है। टाटा स्टील और JSW STEEL के शेयर ऑलटाइम हाई पर दिख रहे हैं। चौरतरफा खरीदारी के बीच रियल्टी,ऑेयल एंड गैस और कैपिटल मार्कट इंडेक्स भी एक से 1.5 फीसदी चढ़े है।


5 फीसदी डिस्काउंट पर OFS खुलने से IRFC टूटा है। यह शेयर करीब 4 फीसदी फिसलकर वायदा के टॉप लूजर्स में शामिल है। सरकार इसमें 2 फीसदी हिस्सेदारी बेच रही है। वहीं डिमांड अच्छी रहने पर और दो फीसदी हिस्सा और बेचने का भी ऑप्शन है।

निफ्टी पर रणनीति

आज क्या हो कमाई की रणनीति इस पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 25581-25631 पर और बड़ा रजिस्टेंस 25709-25741/25789 पर है। इसके लिए पहला बेस 25319-25361 पर और बड़ा बेस 25175(200DEMA)/25232-25251 पर है। निफ्टी कल टूटा,लगभग 200DEMA मिला,फिलहाल कोई वैलिड सपोर्ट नहीं है। FIIs का कैश में न्यूट्रल एक्शन रहा है। FIIs ने इंडेक्स में बेचा,लेकिन शॉर्ट कवर किया। नेट शॉर्ट 1.06 लाख पर रहा। नेट शॉर्ट दिसंबर के बाद सबसे निचले स्तर पर रहा।

नई सीरीज की शुरुआत 200DEMA से ऊपर लेकिन सभी अहम एवरेज (100/50/20/10) DEMA से नीचे है। मार्च सीरीज में रोलओवर घटकर 68 फीसदी (MoM) रहा है। साथ ही रोलओवर 3 महीने के एवरेज से नीचे पहुंच गया है। पहले वीकली कॉन्ट्रैक्ट में 25500-25600-25700 पर कॉल राइटर्स, साथ ही यहां पर सभी मूविंग एवरेज है। निफ्टी IT की गिरावट का एनालिसिस समझ से परे है, इसलिए निफ्टी में सपोर्ट का अंदाजा लगाना मुश्किल है। सिर्फ अहम एवरेज/कॉल राइटर्स प्वांइट के ऊपर ही छोटे से बेस का अंदाजा लगाना संभव है।

US हैंगओवर अच्छा, लेकिन टेक्निकल/ऑप्शन सेटअप कमजोर है,लेकिन नई सीरीज में पुलबैक मिलता है। अगर निफ्टी 25500 के ऊपर टिका तो स्विंग में रजिस्टेंस 1(25581/631) संभव है। इसके ऊपर रजिस्टेंस-2 दिखेगा। 25500 के नीचे शंका बनी रहेगी, बेस-1/बेच-2 के लक्ष्य के लिए बिकवाली/उछाल में बिकवाली कारगर होगी। जब तक निफ्टी 25631 के ऊपर नहीं सेटल हो रहा है, नीचे की तरफ बेस-2 (25232/175) का रास्ता खुला रहेगा।

बैंक निफ्टी पर रणनीति

बैंक निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 61431-61595 पर और बड़ा रेजिस्टेंस 61778-61931 पर है। इसके लिए पहला बेस 60713-60909 पर और बड़ा बेस 60383-60565 पर है। बैंक निफ्टी अभी भी अच्छा कर रहा है,हैंडल करना आसान है,अहम एवरेजेज का सम्मान कर रहा है। 61000 पर सबसे ज्यादा कॉल और पुट का जमावड़ा है,यहां कुछ समय के लिए रुकना चाहिए। 61000 पुट OI और 10DEMA को देखते हुए 61000/60900 पहला सपोर्ट है। इसके नीचे 65565/500 पर सपोर्ट है जो 20DEMA/60500 पुट राइटर्स का जोन है।

अभी भी प्रेफर्ड खरीदारी और गिरावट में खरीदारी की रणनीति काम करेगी। 60909/565 दो अहम प्वाइंट हैं। जब भी ये दो नंबर दिखें तब रेजिस्टेंस-1 लक्ष्य के लिए लॉन्ग करना अच्छा होगा। रेजिस्टेंस-1 बड़ी बाधा, यहां ट्रेड करें, 61595 के ऊपर टिकेगा तो चीजें बदलेंगी। रेजिस्टेंस-1 के ऊपर निफ्टी बैंक ऊपर रेजिस्टेंस-2 क्लस्टर के लिए तैयार होगा।

 

Metal stocks : मेटल शेयरों में जोरदार तेजी,नए शिखर के करीब मेटल इंडेक्स,जानिए किन शेयरों पर लगा सकते हैं दांव

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।