Get App

Market trend : मार्च सीरीज की शुरुआत पर बाजार में रौनक लौटी, जानिए निफ्टी-बैंक निफ्टी में अब क्या हो कमाई की रणनीति

Market trend : लगातार पांच दिनों की तगड़ी बिकवाली के बाद IT में शानदार कमबैक देखने को मिल रहा है। निफ्टी आईटी इंडेक्स करीब तीन फीसदी मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है। इंफोसिस, टेक महिंद्रा, HCL टेक और TCS निफ्टी के टॉप गेनर्स में शुमार हैं। मिडकैप IT शेयरों में भी भरपूर जोश नजर आ रहा है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Feb 25, 2026 पर 11:27 AM
Market trend : मार्च सीरीज की शुरुआत पर बाजार में रौनक लौटी, जानिए निफ्टी-बैंक निफ्टी में अब क्या हो कमाई की रणनीति
Nifty Trend : सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 25581-25631 पर और बड़ा रजिस्टेंस 25709-25741/25789 पर है

Market trend : मार्च सीरीज की शुरुआत पर बाजार में रौनक लौटी है। आज निफ्टी 210 अंक उछलकर 25600 के पार निकल गया है। ICICI BANK, INFOSYS, L&T और TCS ने बाजार में जोश भर दिया है। निफ्टी बैंक भी 200 अंक ऊपर ट्रेड कर रहा है। मिडकैप और स्मॉलकैप में आज अच्छी खरीदारी दिख रही है। 11 बजे के आसपास सेंसेक्स 584.21 अंक या 0.71 फीसदी बढ़कर 82,810.13 पर और निफ्टी 189.55 अंक या 0.75 फीसदी बढ़कर 25,614.20 पर कारोबार कर रहा था।

लगातार पांच दिनों की तगड़ी बिकवाली के बाद IT में शानदार कमबैक देखने को मिल रहा है। निफ्टी आईटी इंडेक्स करीब तीन फीसदी मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है। इंफोसिस, टेक महिंद्रा, HCL टेक और TCS निफ्टी के टॉप गेनर्स में शुमार हैं। मिडकैप IT शेयरों में भी भरपूर जोश नजर आ रहा है।

IT के साथ मेटल सेक्टर में भी अच्छी चमक है। निफ्टी मेटल इंडेक्स करीब 2.5 फीसदी भागा है। टाटा स्टील और JSW STEEL के शेयर ऑलटाइम हाई पर दिख रहे हैं। चौरतरफा खरीदारी के बीच रियल्टी,ऑेयल एंड गैस और कैपिटल मार्कट इंडेक्स भी एक से 1.5 फीसदी चढ़े है।

5 फीसदी डिस्काउंट पर OFS खुलने से IRFC टूटा है। यह शेयर करीब 4 फीसदी फिसलकर वायदा के टॉप लूजर्स में शामिल है। सरकार इसमें 2 फीसदी हिस्सेदारी बेच रही है। वहीं डिमांड अच्छी रहने पर और दो फीसदी हिस्सा और बेचने का भी ऑप्शन है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें