FIIs की सिर्फ 1% बिकवाली से घबराने के जरूरत नहीं, डिजिटल इंफ्रा और वैक्सीन से जुड़ी फार्मा कंपनियों में बनेंगे पैसे -BSE मेंबर रमेश दमानी

रमेश दमानी की राय है कि डिजिटल इंफ्रा से जुड़ी कंपनियों पर फोकस करें। उनका कहना है कि डिजिटल इंफ्रा डेवलपमेंट के लिए जो कुछ भी भारत में हो रहा है वह पूरी दुनिया में कहीं भी नहीं हो रहा है। दमानी जी वैक्सीन से जुड़ी फार्मा कंपनियों पर बुलिश हैं

अपडेटेड Nov 04, 2024 पर 6:43 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
दमानी जी वैक्सीन से जुड़ी फार्मा कंपनियों पर बुलिश हैं। उनका कहना है कि मिडकैप फार्मा स्पेस में ऐसी बहुत सी कंपनियां हैं जो ब्रेस्ट कैंसर और डेंगी जैसे रोगों के लिए वैक्सीन बनाने पर फोकस कर कर रही हैं

BSE के मेंबर रमेश दमानी का कहना है कि निवेशकों को FIIs की बिकवाली से घबराने की कोई जरूरत नहीं है। हाल ही में दमानी जी ने सीएनबीसी-आवाज़ से कहा कि FIIs ने भारत में अपने निवेश का सिर्फ 1 फीसदी हिस्सा ही बेचा है। साथ ही उन्होने डिजिटल इंफ्रा और वैक्सीन से जुड़ी फार्मा कंपनियों में निवेश की सलाह दी है। इस बातचीत में उन्होंने कहा कि FIIs की बिकवाली से घबराने की जरूरत नहीं है। FIIs का भारत में 800 अरब डॉलर का निवेश है। FIIs ने अभी सिर्फ 10 अरब डॉलर की बिकवाली की है। बाजार में आया करेक्शन लंबी अवधि के लिए अच्छा है।

FIIs की बिकवाली एक स्वाभाविक प्रक्रिया

उनका कहना है कि FIIs की बिकवाली और खरीदारी बाजार की गतिविधि का ही एक हिस्सा है। अगर कोई खरीदारी करता है तो उसे बेचने का भी अधिकार है। उनकी बिकवाली से हमें परेशान होने की जरूरत नहीं है। इस खरीद बिक्री से बाजार हेल्दी होता है। रमेश दमानी ने कहा कि वे FIIs की बिकवाली को लेकर बिल्कुल ही चिंतित नहीं हैं। अगर विदेशी निवेशकों ने 800 अरब डॉलर का निवेश का निवेश करके सिर्फ 1 फीसदी यानी 10 अरब डॉलर की बिकवाली की है तो इसमें कुछ भी अस्वाभाविक नहीं है।


डिजिटल इंफ्रा से जुड़ी कंपनियों पर करें फोकस

BSE मेंबर रमेश दमानी की राय है कि डिजिटल इंफ्रा से जुड़ी कंपनियों पर फोकस करें। उनका कहना है कि डिजिटल इंफ्रा डेवलपमेंट के लिए जो कुछ भी भारत में हो रहा है वह पूरी दुनिया में कहीं भी नहीं हो रहा है। पैन इश्यूएंस, ई-केवाईसी, आधार कार्ड जैसी चीजों का विस्तार दूसरे देशों में भी होगा। इसके अलावा इकोनॉमी के दूसरे सेक्टरों में भी डिजिटलाइजेशन बढ़ेगा।

त्योहारी सीजन पर जमकर हुई शॉपिंग, अब शादी के सीजन में 6 लाख करोड़ रुपए के कारोबार का अनुमान

वैक्सीन से जुड़ी फार्मा कंपनियों पर बुलिश नजरिया

दमानी जी वैक्सीन से जुड़ी फार्मा कंपनियों पर बुलिश हैं। उनका कहना है कि मिडकैप फार्मा स्पेस में ऐसी बहुत सी कंपनियां हैं जो ब्रेस्ट कैंसर और डेंगी जैसे रोगों के लिए वैक्सीन बनाने पर फोकस कर कर रही हैं। देश में अब ऐसी तमाम कंपनियां जो जेनरिक स्पेस से बाहर अपने रिसर्च और डेवलपमेंट के आधार पर आगे बढ़ने के लिए तैयार हैं। निवेशकों के इन पर फोकस करना चाहिए।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।