Market trend : हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन बाजार में दबाव बढ़ा है। निफ्टी करीब 160 अंक फिसलकर 25350 के नीचे आ गया है। रिलायंस, भारती, ICICI BANK और M&M ने दबाव बनाया है। बैंक निफ्टी में 450 अंकों से ज्यादा की गिरावट दिख रही है। मिडकैप और स्मॉलकैप भी कमजोर दिख रहे हैं। INDIA VIX 3 फीसदी से ज्यादा फिसला है। 10 बजे के आसपास सेंसेक्स 450.78 अंक या 0.55 फीसदी गिरकर 81,797.83 पर और निफ्टी 166.05 अंक या 0.65 फीसदी गिरकर 25,330.50 पर दिख रहा था।
