Get App

Market trend : तंग दायरे में घूम रहे सेंसेक्स-निफ्टी, 4 जुलाई को मुनाफे वाले ट्रेड पकड़ने के लिए इन अहम स्तरों पर रहे नजर

Stock market :  मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि बाजार में थकान के शुरुआती संकेत दिखने लगे हैं। निफ्टी अब ऊपरी स्तरों पर टिके रहने के लिए संघर्ष कर रहा है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Jul 04, 2025 पर 10:11 AM
Market trend : तंग दायरे में घूम रहे सेंसेक्स-निफ्टी, 4 जुलाई को मुनाफे वाले ट्रेड पकड़ने के लिए इन अहम स्तरों पर रहे नजर
Nifty Trend : सैमको सिक्योरिटीज के धुपेश धमेजा का कहना है कि 25,300 का स्तर निफ्टी के लिए एक अहम सपोर्ट जोन के रूप में उभरा है

Stock market : शुक्रवार, 4 जुलाई को घरेलू इक्विटी बेंचमार्क में फिर से सपाट शुरुआत देखने को मिली है। निफ्टी और सेंसेक्स सीमित दायरे में कंसोलीडेशन के फेज को जारी रखे हुए हैं। गिफ्ट निफ्टी भी 9.00 अंक यानी 0.04 फीसदी की हल्की गिरावट के साथ सपाट कारोबार कर रहा है। दलाल स्ट्रीट पर गुरुवार, 3 जुलाई को उतार-चढ़ाव भरा कारोबारी सत्र देखने को मिला। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स-निफ्टी हल्की गिरावट के साथ बंद हुए। पिछले कारोबारी सत्र में 25,500 से ऊपर टिके रहने के बाद निफ्टी इंडेक्स ने अपनी बढ़त खो दी और वीकली एफएंडओ एक्सपायरी वाले दिन 25,400 से थोड़ा ऊपर बंद हुआ। 30 शेयरों वाला सेंसेक्स अपने इंट्राडे हाई से 600 अंक नीचे गिर गया।

विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने 3 जुलाई को नेट सेलिंग की और भारतीय शेयर बाजार में 1,481 करोड़ रुपये की बिकवाली की। इस बीच, एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 1,333 करोड़ रुपये के शेयर खरीदकर निवेशकों को राहत प्रदान की।

कल इंडिया VIX में 0.48 फीसदी की गिरावट आई और यह 12.38 पर बंद हुआ, जो इसकी मनोवैज्ञानिक अधिकतम रेंज 15 से काफी नीचे है। लगातार कम हो रही वोलैटिलिटी बाजार में भरोसा बढ़ने और घबराहट कम होने का संकेत है। ये ऐसी स्थिति है जो आमतौर पर धीमी लेकिन स्थिरता भरी तेजी के लिए सहायक होती है।

SEBI ने अमेरिकी फंड Jane Street पर लगाया प्रतिबंध, जब्त होगी ₹4843 करोड़ की अवैध कमाई

सब समाचार

+ और भी पढ़ें