Market Trend : सेंसेक्स में बढ़त, निफ्टी की चाल सपाट, जानिए इंडेक्स और स्टॉक्स में आज कहां होगी कमाई

Market Trend : वीरेंद्र कुमार ने कहा कि बैंक निफ्टी में RBI पॉलिसी के बाद ही स्पष्ट रणनीति के साथ ट्रेड करें। बेस-1 तक गिरावट में खरीदारी की रणनीति काम करेगी। बेस-1 टूटने पर दबाव बढ़ सकता है,फिर बेस-2 का टेस्ट संभव है

अपडेटेड Aug 05, 2026 पर 10:11 AM
Market Trend :वीरेंद्र कुमार ने कहा कि बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 58119-58236 पर और बड़ा रजिस्टेंस 58395-58513/58678 पर है। इसके लिए पहला बेस 57558-57708 पर और बड़ा बेस 57310-57409 पर है

Market Trend : ओपनिंग ऑवर में इंडियन बेंचमार्क इंडेक्स तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। 09:45 बजे के आसपास सेंसेक्स 397.61 अंक यानी 0.51 फीसदी बढ़कर 78,826.56 पर और निफ्टी 12.05 अंक यानी 0.05 फीसदी बढ़कर 24,626.95 पर दिख रहा था। फार्मा और प्राइवेट बैंक को छोड़कर,बाकी सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में ट्रेड कर रहे हैं। निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.4% और 0.8% ऊपर कारोबार कर रहे हैं।

निफ्टी पर रणनीति

ऐसे में बाजार की आगे की चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 24691-24737 पर और बड़ा रेजिस्टेंस 24761-24783/24806 पर है। इसके लिए पहला बेस 24484-24538 पर और बड़ा बेस 24385-24461 पर है। ये सभी लेवल कैश मार्केट के हैं और 3:00-3:10 बजे तक ही मान्य हैं। इन लेवल्स को क्लोजिंग लेवल्स से ना जोड़ें। FIIs कैश में अब भी खरीदारी दिख रही है। लेकिन निफ्टी और बैंक निफ्टी में बिकवाली देखने को मिल रही है। इंडेक्स में नई शॉर्ट पोजिशन जुड़े, नेट शॉर्ट बढ़कर 1.54 लाख पर रहा। 24600 और 24800 पर मजबूत कॉल राइटिंग हुई।


फिलहाल रजिस्टेंस-1 पार करना आसान नहीं है। रेजिस्टेंस-1 पर सौदों देखें, इसके ऊपर 24783-24806 तक स्विंग संभव है। RBI पॉलिसी के बाद ही स्पष्ट रणनीति के साथ ट्रेड करें। बेस-1 तक गिरावट में खरीदारी की रणनीति काम करेगी। बेस-1 टूटने पर दबाव बढ़ सकता है,फिर बेस-2 का टेस्ट संभव है।

बैंक निफ्टी पर रणनीति

वीरेंद्र कुमार ने कहा कि बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 58119-58236 पर और बड़ा रजिस्टेंस 58395-58513/58678 पर है। इसके लिए पहला बेस 57558-57708 पर और बड़ा बेस 57310-57409 पर है। RBI पॉलिसी के बाद ही ट्रेड करना बेहतर रहेगा। कच्चे तेल में नरमी फिलहाल बैंक निफ्टी के लिए राहत की बात है। 58000 बड़ा कॉल राइटिंग जोन है। खरीदारी के लिए बेस-1 बेहतर जोन होगा। 58000-58119 पार होने पर 58236 तक की चाल संभव है। 58236 के ऊपर टिकने पर दमदार ब्रेकआउट के संकेत हैं। 58236 के ऊपर टिकने पर रजिस्टेंस-2 तक स्विंग संभव है।

चकाचक चार्ट वाले शेयर

चकाचक चार्ट वाले शेयर बताने के लिए हमारे साथ जुड़े हैं Finberg Management की मधु बंसल। इनकी सीडीएसएल में 1340 रुपए के आसपास, 1250 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 1461 रुपए के टारेगेट के लिए खरीदारी की सलाह है। वहीं, जेएम फाइनेंशियल्स में इनकी 123.45 रुपए के आसपास, 115 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 135 रुपए के टारेगेट के लिए खरीदारी की सलाह है।

 

Market cues : 24744 से नीचे बने रहने तक निफ्टी में जारी रहेगा कंसोलीडेशन, यह दीवार पार होने पर ही आएगी तेजी

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।