Market Trend : बाजार की आगे की दिशा और दशा पर बात करते हुए इक्विनॉक्स रिसर्च एंड एडवाइजर्स (EQUINOX Research & Advisors) के पंकज रांदड़ ने कहा कि जिस हिसाब से मार्केट पोजीशन है उसे देखते हुए लगता है कि निफ्टी का रुझान साइडवेज निगेटिव है। कल मार्केट में जो थोड़ी बहुत रिकवरी दिखी उसे रिकवरी नहीं बोलेंगे। मार्केट का पूरा टेक्सचर साइडवेज नेगेटिव हो चुका है। मार्केट पर साफतौर पर प्रेशर देखने को मिल रहा है। लेकिन चुनिंदा स्टॉक्स के अंदर अभी भी दमखम नजर आ रहा है।
पंकज रांदड़ ने आगे कहा कि अगर निफ्टी की बात करें तो 23350 से लेकर 23500 की रेंज में वीकली क्लोजिंग की संभावना दिख रही है। जब तक निफ्टी इसके नीचे ट्रेड करता रहेगा तब तक कोई जोखिम लेने की जरूरत नहीं हैं। निफ्टी जब तक 23600-23650 के नीचे ट्रेड करता रहेगा इसमें गिरावट की संभावना बनी रहेगी और यह 23100 के स्तर तक फिसल सकता है। निफ्टी के 23650 के ऊपर जाने पर ही तेजी की संभावना बनेगी।
बैंक निफ्टी की बात करें तो इसमें भी साफ ब्रेकडाउन देखने को मिला है। डबल टॉप का फॉर्मेशन के बाद यह इंडेक्स 200 डेमा के नीचे जाता दिखा है। 57000 के ऊपर जाने पर ही बैंक निफ्टी के अंदर तेजी की उम्मीद बन सकती है। जब तक यह 56,800 के नीचे ट्रेड कर रहा है तब तक इसमें 56,300 और 56,000 तक गिरने की संभावना बनी हुई है।
शुक्रवार को भी कुछ अलग होने की उम्मीद नहीं
इस समय मार्केट में मंदी की तलवार लटकती हुई दिखाई दे ही रही है। बाजार की चाल इस बात पर निर्भर करेगी कि किस तरीके से परिस्थितियां बदलती हैं। कच्चे तेल में अच्छी खासी तेजी है। अमेरिकन मार्केट्स भी दबाव में है। कुछ अहम डेटा आने हैं। जिनके बाद ही शायद एक साफ मूव आता हुआ नजर आए। भारतीय बाजार फिलहाल काफी दबाव में कारोबार करते हुए दिख रहे है। आज शुक्रवार को भी कुछ अलग होने की उम्मीद नहीं हैं।
आज के लिए अपने पसंदीदा शेयर पर बात करते हुए पंकज रांदड़ ने कहा कि आज चोला फाइनेंस के फ्यूचर्स में खरीदारी की सलाह होगी। इसमें 1860-1862 रुपए की रेंज में खरीदारी करें,1845 रुपए पर स्टॉपलॉस रखें। ऊपर की तरफ इसमें 1915 रुपए तक के टारगेट्स देखने मिल सकते हैं। कल दिन भर इस स्टॉक में काफी अच्छा मोमेंटम देखने को मिला। कल इसकी क्लोजिंग भी अच्छी रही। आरएसआई में पॉजिटिव डायवर्जन के साथ यह स्टॉक सारे मूविंग एवरेज के ऊपर ट्रेड कर रहा है। आज भी इस शेयर में मोमेंटम बरकरार रह सकता है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।