Get App

Market Trend : मार्केट का ट्रेंड निगेटिव, कमजोर बाजार में भी ये डिफेंस और बैंकिंग शेयर दिखा सकते हैं दम

Market Trend : मानस जायसवाल ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि मार्केट का ट्रेंड निगेटिव है। साफतौर पर लोअर टॉप लोअर बॉटम चार्ट से बन रहे हैं। अब अगर ने निफ्टी 23606 पर स्थित जुलाई के लो को भी तोड़ देता है तो यह गिरावट बहुत ही जल्द 23,400 तक के लेवल्स की ओर बढ़ सकती है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Sep 09, 2026 पर 7:40 AM
Market Trend : मार्केट का ट्रेंड निगेटिव, कमजोर बाजार में भी ये डिफेंस और बैंकिंग शेयर दिखा सकते हैं दम
Market Trend :अपने पसंदीदा शेयरों पर बात करते हुए मानस जायसवाल ने कहा कि इस समय बहुत सारे ऐसे स्टॉक है जहां पर स्ट्रेंथ है क्योंकि मिड कैप और स्माल कैप अच्छा कर रहे हैं। बहुत सारे लार्ज कैप स्टॉक्स में भी स्ट्रेंथ देखने को मिल रही है

Market Trend : खराब ग्लोबल संकेतों के चलते कल बाजार पर दबाव देखने को मिला। निफ्टी वीकली एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए। हालांकि मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स ने बाजार को संभालते हुए बढ़त हासिल की। निफ्टी 144 प्वाइंट गिरकर 23,635 पर बंद हुआ। वहीं,सेंसेक्स 555 प्वाइंट गिरकर 75,578 पर बंद हुआ। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए। डिफेंस और फार्मा शेयरों में खरीदारी रही। FMCG और एनर्जी इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए। तेल-गैस और बैंकिंग शेयरों में दबाव दिखा। बैंक निफ्टी 311 प्वाइंट गिरकर 56,778 पर बंद हुआ। मिडकैप 130 प्वाइंट चढ़कर 62,916 पर बंद हुआ। रुपया भी 33 पैसे कमजोर होकर 94.82 रुपए प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

निफ्टी ट्रेंड

ऐसे में बाजार की आगे का चाल पर अपनी राय साझा करते हुए manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि मार्केट का ट्रेंड निगेटिव है। साफतौर पर लोअर टॉप लोअर बॉटम चार्ट से बन रहे हैं। अब अगर ने निफ्टी 23606 पर स्थित जुलाई के लो को भी तोड़ देता है तो यह गिरावट बहुत ही जल्द 23,400 तक के लेवल्स की ओर बढ़ सकती है। यह एक वीक मार्केट है। इसलिए कभी भी कोई उछाल मिले तो लॉन्ग पोजीशन से निकलना है। खरीदारी तभी करें जब निफ्टी 20 डे मूविंग एवरेज के ऊपरक्लोज हो। खरीदारी के लिए आपको 24,100 के लेवल का इंतजार करना पड़ेगा। जब तक निफ्टी इसके ऊपर ना निकले तब तक आपको खरीदारी नहीं करनी है।

बैंक निफ्टी ट्रेंड

सब समाचार

+ और भी पढ़ें