Market Trend : 15 सितंबर को भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स ने शुरुआती बढ़त गंवा दी और निफ्टी 23,350 पर सपाट कारोबार कर रहा है। फिलहाल सेंसेक्स 108 अंक या 0.15 प्रतिशत गिरकर 74,673 और निफ्टी 45 अंक या 0.21 प्रतिशत गिरकर 23,348 के आसपास दिख रहा है। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 0.7% नीचे कारोबार कर रहा है। जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स 1% नीचे दिख रहा है। ऐसे में बाजार की चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार के लिए यह हफ्ता मेक ऑर ब्रेक वीक होगा। शुक्रवार को सुबह सभी शॉर्ट्स कवर करने के लिए कहा गया था, क्योंकि शुक्रवार सुबह सारे टारगेट लगभग हासिल हो चुके थे।
निफ्टी ने हमारा 23,200 का टारगेट लगभग हासिल किया। बाजार में अभी भी रैली वाला कोई ट्रिगर नहीं है। आज शायद वापस शॉर्ट करने का मौका मिले। बाजार का बड़ा ट्रेंड गिरावट वाला है। लेकिन 23,100-23,300 पर काफी अहम सपोर्ट है। इस हफ्ते FED का ब्याज दरों पर फैसला आना है। अगर 23,100 निर्णायक तौर पर टूटा तो बाजार के लिए बड़ा निगेटिव होगा।
आज Paytm फोकस में रहेगा, MDR नोटिफिकेशन जारी हुआ है। Paytm में बड़ा गैपअप हो तो ना लें,कोई डिप मिले तो मौका होगा। Paytm में ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली संभव है।टाटा ग्रुप के शेयरों में आज अच्छी तेजी संभव है। टाटा संस के IPO पर दबाव बढ़ा है। टाटा केमिकल्स सबसे ज्यादा फोकस में रहेगा। Afcons इंफ्रा आज का स्टॉक ऑफ द डे हो सकता है। HDFC बैंक में भी आज बॉटम बनने का मौका रहेगा। कैपिटल मार्कट से जुड़े शेयरों में अच्छी तेजी हो सकती है। कोल कीमतें 3 महीने की ऊंचाई पर हैं। कोल इंडिया फोकस में होगा। सोना-चांदी 5 हफ्तों के निचले स्तर पर हैं। गोल्ड फाइनेंस और हिंद जिंक फोकस में रह सकते हैं। आज मेटल शेयरों में बड़ी गिरावट दिख सकती है।
अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 23,450-23,500 पर और बड़ा रजिस्टेंस 23,500-23,650 पर है। इसके लिए पहला सपोर्ट 23,300-23,350 पर और बड़ा सपोर्ट 23,200-23,250 पर है। हमने एक बड़े ट्रेंड को पकड़ा और शुक्रवार को निकल गए। अब हम फेड के फैसले तक का इंतजार करेंगे। निफ्टी 23,500-23,550 पार ना कर पाए तो 23,600 के SL के साथ बेचें। निफ्टी 23,200-23,250 होल्ड करे तभी खरीदें और 23,150 का सख्त SL रखें।
अनुज सिंघल का कहना है कि बैंक निफ्टी में आज HDFC बैंक का रिएक्शन देखना होगा। अगर 57,000-57,200 रिजेक्ट हो तो बेचें, SL 57,350 पर रखें। 55,800-56,000 अब बैंक निफ्टी की लक्ष्मण रेखा है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।