Trading Ideas : बाजार में शुरुआती गैप-अप नहीं टिक पाया है। निफ्टी ऊपरी स्तरों से 225 प्वाइंट फिसलकर 23400 के नीचे आ गया है। ICICI BANK, L&T, SBI और टाइटन ने दबाव बनाया है। बैंक निफ्टी भी हाई से 750 प्वाइंट नीचे है। मिडकैप और स्मॉलकैप में भी प्रेशर है। वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया VIX 4 फीसदी ऊपर दिख रहा है। US में AI रैली के रिवर्सल से IT शेयरों में जबरदस्त जोश है। IT में 16 महीने की सबसे बड़ी तेजी देखने को मिल रही है। निफ्टी IT इंडेक्स करीब 4% ऊपर कारोबार कर रहा है। TCS, इंफोसिस, HCL टेक, टेक महिंद्रा जैसे दिग्गज 5 से 6 फीसदी तक ऊपर भागे हैं।
इस बीच मार्केट रेगुलेटर सेबी ने एक्सपायरी के दिन CAS को लेकर कंसल्टेशन पेपर जारी किया है। सेबी ने वायदा एक्सपायरी को CAS से डीलिंक करने या ब्लेंडेड VWAP से सेटलमेंट का प्रस्ताव दिया है। साथ ही मार्केट टाइमिंग और ऑर्डर कैंसिलेशन पर लगाम से जुड़े प्रस्तावों पर भी राय मांगी है।
NBFC सर्टिफिकेट सरेंडर करने की अर्जी खारिज होने और टाटा संस के IPO आने की उम्मीद से टाटा केमिकल्स में 20 फीसदी का अपर सर्किट लगा है। टाटा इन्वेस्ट भी करीब 11 फीसदी दौड़ा है। ग्रुप के दूसरे शेयरों में भी जोरदार तेजी है।
टाटा संस की संभावित लिस्टिंग से इनडायरेक्ट फायदे वाली शापूरजी पालोनजी ग्रुप कंपनियों में भी जोश है। AFCONS इंफ्रा में करीब 13 फीसदी का उछाल आया है। वहीं स्टर्लिंग एंड विल्सन में भी जोरदार तेजी है।
सोलार इंडस्ट्रीज की बड़ी शॉपिंग हुई है। कंपनी दक्षिण अफ्रीका की कंपनी Omnia होल्डिंग्स को करीब 13000 करोड़ में खरीदेगी। हालांकि, इस खबर के बाद शेयर 8 फीसदी टूटा है।
बाजार पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 23467-23510 पर और बड़ा रेजिस्टेंस 23575-23610/23667 पर है। इसके लिए पहला बेस 23266-23331 पर और बड़ा बेस 23167-23223 पर है। एक दिन छुट्टी के बाद आज एक्सपायरी है। ग्लोबल सेटअप खराब है। US फेड मीटिंग, यील्ड 4.99%, क्रूड थोड़ा नरम लेकिन अभी भी $106 पर है। एक्सपायरी सेटअप में 23500-23600 पर भारी कॉल राइटिंग दिखी है। 23200-23300 पर सबसे ज्यादा पुट राइटरिंग हुई है।
डाटा के मुताबिक शुरु में 23467-23510 से 23331-23266 के बीच ट्रेड चैनल है। रेजिस्टेंस-1 पर उछाल में बिकवाली करें,बेस-1 से रिवर्सल की उम्मीद है। 23266 टूटा तो निफ्टी बेस-2 भी टेस्ट कर सकता है। 23575 के ऊपर टिके तो अच्छी शॉर्ट कवरिंग संभव है।
वीरेंद्र कुमार ने कहा कि बैंक निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 56787-57050 पर और बड़ा रेजिस्टेंस- 57168-57266/57431 पर है। इसके लिए पहला बेस 56187-56318 पर और बड़ा बेस 55866-56031 पर है। शुक्रवार के रिवर्सल के बाद क्रिटिकल सप्लाई जोन के करीब क्लोज हुआ। 56787 पर 200 DEMA है, 57000 पर भारी कॉल राइटिंग हुई है। रेजिस्टेंस-1 पर अटकता है तो शॉर्ट का मौका मिलेगा। शॉर्ट के केस में नीचे की ओर बेस-2 भी दिख सकता है। बेस-1 के नीचे टिके तो बेस-2 दिख सकता है। दिन में क्रूड ने साथ दिया और 57050 के ऊपर टिका तो तेजी संभव है। 57050 के ऊपर बैंक निफ्टी में 57168-57266 तक तेजी मुमकिन है।
चकाचक चार्ट वाले शेयर बताने के लिए हमारे साथ जुड़े हैं Mantri FinMart के अरुण कुमार मंत्री। इनकी KOTAKBANK में 418 रुपए के आसपास, 413 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 426 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है। वहीं, GROWW में 200 रुपए के आसपास, 197 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 206 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।