Market Trend : 15 सितंबर को भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स ने शुरुआती बढ़त गंवा दी और निफ्टी 23,350 पर सपाट कारोबार कर रहा है। फिलहाल सेंसेक्स 108 अंक या 0.15 प्रतिशत गिरकर 74,673 और निफ्टी 45 अंक या 0.21 प्रतिशत गिरकर 23,348 के आसपास दिख रहा है। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 0.7% नीचे कारोबार कर रहा है। जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स 1% नीचे दिख रहा है। ऐसे में बाजार की चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार के लिए यह हफ्ता मेक ऑर ब्रेक वीक होगा। शुक्रवार को सुबह सभी शॉर्ट्स कवर करने के लिए कहा गया था, क्योंकि शुक्रवार सुबह सारे टारगेट लगभग हासिल हो चुके थे।
