Market trends: लगातार दूसरे हफ्ते देखने को मिली बढ़त, अगले हफ्ते बाजार के लिए ये रहेंगे अहम ट्रिगर

Stock market : 29 नवंबर की शाम को GDP ग्रोथ के आंकड़े आए हैं। 2 दिसंबर को इन आंकड़ों पर बाजार का रिएक्शन देखने को मिलेगा। दूसरी तिमाही में GDP ग्रोथ को जोर का झटका लगा है। 2 दिसंबर को बाजार नवंबर के आटो बिक्री आंकड़ों पर भी रिएक्शन करेगा। अक्टूबर की फ्लैट सेल्स के बाद नवंबर में ऑटो कंपनियों की बिक्री में रिवाइवल की उम्मीद है

अपडेटेड Nov 30, 2024 पर 2:27 PM
Story continues below Advertisement
अगले हफ्ते बाजार 29 नवंबर को आए जापान के बेरोजगारी दर और IP आंकडों पर भी रिएक्ट करेंगे। इसके अलावा बाजार की नजर शनिवार 30 नबंबर को आने वाले केंद्र सरकार के व्यय के आकड़ों और रविवार को आने वाले GST कलेक्शन आंकड़ों पर भी रहेगी

Market next week : भारतीय इक्विटी इंडेक्स कल 29 नवंबर को पिछले सत्र की गिरावट से उबरते नजर आए थे। 29 नवंबर को निफ्टी 24,100 से ऊपर बंद होने में कामयाब रहा था। सेंसेक्स 759.05 अंक या 0.96 प्रतिशत बढ़कर 79,802.79 पर और निफ्टी 216.90 अंक या 0.91 प्रतिशत बढ़कर 24,131.10 पर बंद हुआ था। कल करीब 2241 शेयरों में तेजी आई, 1564 शेयरों में गिरावट आई और 88 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ था। रियल्टी और पीएसयू बैंक को छोड़कर दूसरे सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए थे। ऑटो, एनर्जी, फार्मा और मीडिया इंडेक्सों में 1-2 फीसदी की बढ़त हुई थी। बीएसई मिडकैप इंडेक्स में 0.3 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.7 फीसदी की बढ़त आई थी।

साप्ताहिक आधार पर देखें तो बाजार में लगातार दूसरे सप्ताह बढ़त देखने को मिली। निफ्टी 2 सप्ताह में 2.6 प्रतिशत ऊपर जाता दिखा है। वीकली बेसिस पर अधिकांश सेक्टोरल इंडेक्स में बढ़त देखने को मिली। पीएसयू बैंक इंडेक्स में सबसे अधिक बढ़त दर्ज की गई। मिडकैप इंडेक्स में 2 प्रतिशत की बढ़त के साथ ब्रॉडर मार्केट ने बेहतर प्रदर्शन किया। जबकि निफ्टी में 1 प्रतिशत की बढ़त ही दर्ज हुई। बीते हफ्ते एसबीआई, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के नेतृत्व में निफ्टी बैंक ने इस सप्ताह लगभग 2 फीसदी की बढ़त दर्ज की।

बाजार के लिए अगले हफ्ते के लिए अहम ट्रिगर


GDP आंकड़े

29 नवंबर की शाम को GDP ग्रोथ के आंकड़े आए हैं। 2 दिसंबर को इन आंकड़ों पर बाजार का रिएक्शन देखने को मिलेगा। दूसरी तिमाही में GDP ग्रोथ को जोर का झटका लगा है। इस अवधि के GDP के आंकड़े अनुमान से काफी खराब रहे हैं। GDP पिछले क्वाटर के 6.7 से घटकर 5.4 फीसदी पर आ गई है। यह पिछले 21 महीने का सबसे खराब नंबर है। माइनिंग जहां माइनस में है वहीं मैन्युफैक्चरिंग में भी स्लोडाउन आया है। लेकिन सरकार का कहना है नंबर जरूर निराशाजनक हैं लेकिन ग्रोथ को लेकर घबराने की बात नहीं है। आगे हालात ठीक होंगे।

ऑटो बिक्री के आंकड़े

2 दिसंबर को बाजार नवंबर के आटो बिक्री आंकड़ों पर भी रिएक्शन करेगा। अक्टूबर की फ्लैट सेल्स के बाद नवंबर में ऑटो कंपनियों की बिक्री में रिवाइवल की उम्मीद है। नवंबर ऑटो बिक्री कैसी रह सकती है इस पर नोमुरा ने एक रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में कहा गया है। ज्यादा डिस्काउंट और कमजोर डिमांड का असर 4-व्हीलर पर कायम रह सकता है। नवंबर में 2-व्हीलर होलसेल बिक्री सालाना आधार पर 3 फीसदी बढ़ सकती है। रूरल सेंटिमेंट में सुधार से ट्रैक्टर डिमांड में बढ़त संभव है। अच्छी बारिश से रूरल में ट्रैक्टर डिमांड में सुधार देखने को मिल सकता है। कम बेस के चलते CV बिक्री में सालाना आधार पर 10 फीसदी ग्रोथ संभव है।

नवंबर में 7% तक गिरने के बाद हैवीवेट शेयरों ने की जोरदार वापसी, क्या ये है मार्केट सेंटीमेंट सुधरने का संकेत?

RBI पॉलिसी : रेपो रेट में किसी भी बदलाव की उम्मीद नहीं

6 दिसंबर को आरबीआई पॉलिसी आएगी। इसमें रेपो रेट में किसी भी बदलाव की उम्मीद नहीं है। आरबीआई अपनी नीति दरें 6.5 फीसदी पर बरकरार रख सकता है। आरबीआई एमपीसी की बैठक 4 दिसंबर को शुरू होगी। इसके नतीजे 6 दिसंबर को आएंगे। आरबीआई की मॉनेटरी पॉलिसी के नतीजे मार्केट और इकोनॉमी दोनों के लिए काफी अहम हैं। अक्टूबर की पिछली मॉनेटरी पॉलिसी में RBI ने लगातार 10वीं बार रेपो रेट में बदलाव नहीं किया था। रेपो रेट 6.5 फीसदी पर बना हुआ है। हालांकि, अक्टूबर की पॉलिसी में केंद्रीय बैंक ने अपना रुख बदल दिया। उसने इसे 'विड्रॉल ऑफ एकोमोडेशन' से 'न्यूट्रल' कर दिया था।

अगले हफ्ते बाजार 29 नवंबर को आए जापान के बेरोजगारी दर और IP आंकडों पर भी रिएक्ट करेंगे। इसके अलावा बाजार की नजर शनिवार 30 नबंबर को आने वाले केंद्र सरकार के व्यय के आकड़ों और रविवार को आने वाले GST कलेक्शन आंकड़ों पर भी रहेगी। अक्टूबर में जीएसटी कलेक्शन के 1.87 लाख करोड़ रूपए के आंकड़े को पार करने की उम्मीद है। इसके अलावा बाजार भागीदारों की नजर 6 दिसंबर को आने वाले अमेरिका का बेरोजगारी को आंकड़ों पर भी रहेगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।