Market under control of bears: बाजार के आगे के चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि कल निफ्टी हाई से 81 अंक नीचे बंद हुआ। पिछले 10 दिनों का एवरेज करीब 200 अंक गिरावट का है। कल FIIs ने पहली बार इंडेक्स में लॉन्ग जोड़े, शॉर्ट कवर किए। Market breadth कल फिर काफी खराब थी। अब ये बाजार 200 DMA के टेस्ट के लिए तैयार है। निफ्टी पर 200 DMA 23,400 के आसपास है । इसका मतलब अभी और 1000 अंकों की करेक्शन बाकी है।
अनुज सिंघल ने आगे कहा कि बैंक निफ्टी पर 200 DMA 49,500 के आसपास है । इसका मतलब बैंक निफ्टी में अभी और 2000 अंकों की करेक्शन बाकी है। बाजार अब गिरना तब बंद होगा जब लोग ये पूछेंगे- बेचना क्या है। जबतक सवाल रहेगा क्या लेना है, बाजार नहीं चलेगा। बीच-बीच में शॉर्ट कवरिंग बाउंस आते रहेंगे। जबतक 24,600 के नीचे हैं, टेक्सचर Sell on rally का होगा।
अनुज सिंघल ने निफ्टी पर आज की रणनीति पर बात करते हुए कहा कि निफ्टी में दोनों तरफ की ट्रेड्स के लिए तैयार रहें। बड़ा ट्रेड “Sell on rally” का है। आज शुक्रवार है, तो थोड़ी शॉर्ट कवरिंग भी संभव है। शॉर्ट ने काफी पैसा बनाया है, शायद थोड़ा बुक करें। निफ्टी का पहला रजिस्टेंस 24,480 (कल का हाई) पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 24,550-24,600 (चार्ट के मुताबिक) पर है। वहीं बिकवाली का जोन 24,450-24,500 पर है इसके लिए 24,600 का स्टॉपलॉस लगाए। पहला सपोर्ट 24,341-24,381 (पिछले 2 दिन का निचला स्तर) पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 24,250-24,300 (चार्ट के मुताबिक) पर है। 24,350 बचा तो खरीदारी करें और स्टॉपलॉस 24,300 पर लगाए।
बैंक निफ्टी पर आज के लिए रणनीति बनाते हुए उन्होंने कहा कि आज इंडसइंड बैंक के नतीजों से मूड खराब होगा। HDFC बैंक अभी भी सबसे मजबूत कड़ी है। पहला सपोर्ट 51,200 (कल का निचला स्तर) पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 51,000 (100 DEMA, हाल का निचला स्तर) पर है। अगर 51,000 टूटा तो अक्टूबर के 50,200 के निचले स्तर भी दिख सकते हैं। पहला रजिस्टेंस 51,750-51,800 (कल का हाई, 20 और 50 DEMA) पर है। अगला रजिस्टेंस 52,000-52,100 (चार्ट के मुताबिक) है। किसी भी रैली के फेल होने पर बेचें, स्टॉपलॉस 100 अंक परलगाए। 51,200 बचा तो खरीदें और स्टॉपलॉस 51,000 पर लगाए।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।