1 अप्रैल 2022 को खत्म हुए हफ्ते में सेंसेक्स -निफ्टी करीब 3 फीसद की बढ़त लेकर बंद होने में कामयाब रहे। कच्चे तेल की कीमतों में आई नरमी ने बाजार को सपोर्ट दिया। इसी तरह एफआईआई भी बाजार में लौटते नजर आए जिसका असर बाजार में तेजी के रूप में देखने को मिला।
पिछले हफ्ते बीएसई सेंसेक्स 1914.49 अंक यानी 3.33 फीसदी की बढ़त के साथ 59,276.69 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 517.45 अंक यानी 3.01 फीसदी की मजबूती के साथ 17,670.45 के स्तर पर बंद हुआ।
1 अप्रैल को खत्म हुए हफ्ते में बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स 3.2 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ। स्मॉलकैप इंडेक्स के करीब 100 शेयर 10-25 फीसदी भागते नजर आए। इनमें Sansera Engineering, Reliance Capital, Man Industries (India), Vakrangee, Swelect Energy Systems, Centrum Capital, Birla Corporation, और Deep Industries के नाम शामिल हैं। हालांकि Vardhman Textiles, Future Consumer, Future Retail, Panacea Biotec, Hindustan Oil Exploration Company और Mayur Uniquoters में 10-20 फीसदी गिरावट देखने को मिली।
इसी तरह पिछले हफ्ते बीएसई लॉर्ज कैप इंडेक्स में 3 फीसदी की तेजी देखने को मिली। Godrej Consumer Products, GAIL India, Adani Total Gas, Adani Enterprises, Indus Towers, Marico और Mahindra and Mahindra लॉर्ज कैप इंडेक्स के बड़े गेनरों में से रहे। वहीं Hindalco Industries, Hero MotoCorp, Aurobindo Pharma लॉर्जकैप गेनरों में रहे।
मिडकैप स्पेस पर नजर डालें तो पिछले हफ्ते बीएसई मिडकैप इंडेक्स 2.7 फीसदी भागा। Adani Power, Hindustan Aeronautics, Abbott India, GlaxoSmithKline Pharmaceuticals, Bajaj Holdings & Investment, Tata Consumer Products, Oberoi Realty, Union Bank of India में 7-42 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली। वहीं Ajanta Pharma, Endurance Technologies, Apollo Hospitals Enterprises, Alkem Laboratories मिडकैप के लूजरों में रहे।
अलग-अलग सेक्टर पर नजर डालें तो बीएसई टेलिकॉम इंडेक्स में 6 फीसदी की तेजी देखने को मिली और बीएसई रियल्टी इंडेक्स में 5.6 फीसदी की बढ़त रही जबकि Bankex 5 फीसदी की बढ़त लेने में कामयाब रहा। वहीं दूसरी तरफ बीएसई मेटल इंडेक्स में करीब 2 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।
बीएसई सेंसेक्स पर नजर डालें तो पिछले हफ्ते HDFC Bank के मार्केट कैप में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिली। उसके बाद Reliance Industries,Hindustan Unilever और Bharti Airtel का नंबर रहा। दूसरी तरफ Tech Mahindra,HCL Technologies और Tata Steel के मार्केट कैप में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली।
गए हफ्ते एफआईआई ने भारतीय बाजारों में 5,590.04 करोड़ रुपये की खरीदारी की जबकि डीआईआई ने 5,052.50 करोड़ रुपये की खरीदारी की। गौरतलब है कि मार्च महीने में अब तक एफआईआई ने 43,281.31 करोड़ रुपये की बिकवाली की जबकि डीआईआई ने 39,677.03 करोड़ रुपये की खरीदारी की।
साप्ताहिक आधार पर देखें तो डॉलर के मुकाबले रुपये में पिछले हफ्ते बढ़ोतरी देखने को मिली और 31 मार्च को डॉलर के मुकाबले रुपया 42 पैसे की बढ़त के साथ 75.78 के स्तर पर बंद हुआ जबकि 25 मार्च को यह 76.20 के स्तर पर बंद हुआ था।