Market Valuation : 10 सबसे वैल्यूएबल कंपनियों का मार्केट कैप 1.68 लाख करोड़ रुपये घटा, इसे हुआ सबसे ज्यादा नुकसान

Reliance Industries की मार्केट वैल्यूएशन 42,994.44 करोड़ रुपये घटकर 16,92,411.37 करोड़ रुपये रह गया। हालांकि, शीर्ष 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे वैल्यूएबल कंपनी बनी रही। इसके बाद लिस्ट में TCS, HDFC Bank, Infosys, Hindustan Unilever, ICICI Bank, State Bank of India, HDFC, Bharti Airtel और LIC रहीं

अपडेटेड Dec 25, 2022 पर 12:38 PM
बाजार में भारी गिरावट के बीच देश की 10 सबसे वैल्यूएबल कंपनियों की मार्केट वैल्यूएशन में खासी कमी दर्ज की गई

Market Valuation : बाजार में भारी गिरावट के बीच देश की 10 सबसे वैल्यूएबल कंपनियों की मार्केट वैल्यूएशन में पिछले सप्ताह 1,68,552.42 करोड़ रुपये की कमी दर्ज की गई। सबसे ज्यादा झटका रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) को लगा। पिछले हफ्ते सेंसेक्स में 1,492.52 अंक यानी 2.43 फीसदी की गिरावट रही। चीन और कुछ अन्य देशों में कोविड के मामलों में बढ़ोतरी के बीच बाजार का सेंटीमेंट कमजोर रहा है। हालांकि, अमेरिका में मजबूत ग्रोथ डेटा से फेडरल रिजर्व (Federal Reserve) का रुख सख्त बने रहने की उम्मीदें बढ़ गई हैं। Reliance Industries की मार्केट वैल्यूएशन 42,994.44 करोड़ रुपये घटकर 16,92,411.37 करोड़ रुपये रह गया।

Stock Market : भारी गिरावट के बीच मिलेंगे कमाई के मौके, अगर इन 10 फैक्टर्स पर अगले सप्ताह रहेगी नजर

एसबीआई को लगा कितना झटका


भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India) का बाजार मूल्यांकन 26,193.74 करोड़ रुपये गिरकर 5,12,228.09 करोड़ रुपये पर आ गया। एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) की वैल्यूएशन 22,755.96 करोड़ रुपये घटकर 8,90,970.33 करोड़ रुपये और भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की वैल्यूएशन 18,690.03 करोड़ रुपये घटकर 4,16,848.97 करोड़ रुपये रह गई।

इतनी रह गई आईसीआईसीआई बैंक मार्केट वैल्यू

आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) का मार्केट कैपिटलाइजेशन 16,014.14 करोड़ रुपये घटकर 6,13,366.40 करोड़ रुपये और हिंदुस्तान यूनिलीवर (Hindustan Unilever) का मार्केट कैप 11,877.18 करोड़ रुपये घटकर 6,15,557.67 करोड़ रुपये रह गया।

Multibagger Stock: गिरते बाजार में भी ऊपर चढ़ा यह स्टॉक, ढाई साल में 10 गुना बढ़ा पैसा, क्या आपने किया है निवेश?

इंफोसिस (Infosys) का मार्केट कैप 10,436.04 करोड़ रुपये घटकर 6,30,181.15 करोड़ रुपये और एचडीएफसी (HDFC) का मार्केट कैप 8,181.86 करोड़ रुपये घटकर 4,78,278.62 करोड़ रुपये रह गया। भारती एयरटेल का मार्केट कैप 7,457 करोड़ रुपये घटकर 4,49,868 करोड़ रुपये रह गया। टाटा कंसल्टैंसी सर्विसेज का मार्केट कैप 3,951.78 करोड़ रुपये घटकर 11,80,885.65 करोड़ रुपये रह गया।

शीर्ष 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे मूल्यवान कंपनी बनी रही। इसके बाद लिस्ट में TCS, HDFC Bank, Infosys, Hindustan Unilever, ICICI Bank, State Bank of India, HDFC, Bharti Airtel और LIC रहीं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।