Stock Market : भारी गिरावट के बीच मिलेंगे कमाई के मौके, अगर इन 10 फैक्टर्स पर अगले सप्ताह रहेगी नजर

Stock Market : Nifty50 ने डेली चार्ट्स के साथ-साथ वीकली स्केल पर लॉन्ग बियरिश कैंडिल बनाया है। इससे शॉर्ट टर्म में कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। साथ ही, यह लगातार दूसरे सप्ताह और लगातार दूसरे सेशन में लोअर हाइज लोअर लोज बनाता रहा है। एक मार्केट एक्सपर्ट ने कहा, तकनीक रूप से निफ्टी ने कई सपोर्ट लेवल तोड़ दिए हैं

अपडेटेड Dec 25, 2022 पर 11:41 AM
Story continues below Advertisement
BSE Sensex ने अपना 60,000 का मनोवैज्ञानिक स्तर तोड़ दिया है। सप्ताह के दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 15 अंक टूटकर 59,845 के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं, Nifty50 462 अंक गिरकर 17,807 पर आ चुका है

Dalal Street Week Ahead : बिकवाली के भारी दबाव के बीच 23 दिसंबर को समाप्त सप्ताह के दौरान शेयर बाजार 2.5 फीसदी टूट चुका है। यह जून के बाद सबसे बड़ी वीकली गिरावट है। कमजोर ग्लोबल संकेतों, मंदी के डर, यूएस फेडरल रिजर्व (US Federal Reserve) की तरफ से सख्ती और विभिन्न देशों में कोविड के मामले बढ़ने से इनवेस्टर्स की चिंता बढ़ गई है। इक्विटी बेंचमार्क अपने 1 दिसंबर के रिकॉर्ड हाई से 6 फीसदी टूट चुके हैं। BSE Sensex ने अपना 60,000 का मनोवैज्ञानिक स्तर तोड़ दिया है। सप्ताह के दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 15 अंक टूटकर 59,845 के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं, Nifty50 462 अंक गिरकर 17,807 पर आ चुका है।

रेलिगेयर ब्रोकिंग के वीपी- टेक्निकल रिसर्च अजीत मिश्रा ने कहा, आने वाले सप्ताह में बाजार की नजर 30 दिसंबर को आने वाले कोर सेक्टर डेटा और करेंट अकाउंट डेफिसिट पर रहेगी। वहीं, दिसंबर मंथ की एक्सपायरी के चलते भी ट्रेडर व्यस्त रहेंगे।

मार्केट एक्सपर्ट को लगता है कि पिछले तीन सप्ताह की गिरावट से मार्केट स्ट्रक्चर बदल गया है और अभी गिरावट जारी रहने के संकेत मिल रहे हैं।


अगले हफ्ते बाजार के लिए अहम रहेंगे ये 10 फैक्टर...

कोविड से जुड़ी चिंताएं

Covid :  अगले हफ्ते कोविड के मामलों में बढ़ोतरी अहम रहेगी। चीन, अमेरिका, जापान सहित दुनिया के कई हिस्सों में एक नया कोविड वेरिएंट (Covid variant) सामने आने से बाजार के पार्टिसिपेंट सतर्क हो गए हैं। चीन में नए ओमीक्रोन वैरिएंट BF.7 के कारण कोविड की नई वेव की खबरें हैं। वहीं गुजरा और ओडिशा में भी इसके कुछ मामले सामने आए हैं।

मैक्रोइकोनॉमिक डेटा

30 दिसंबर को नवंबर महीने के फिस्कल डेफिसिट (fiscal deficit) और कोर सेक्टर के आंकड़े सामने आएंगे। इसके अलावा, 16 दिसंबर को समाप्त सप्ताह के बैंक लोन और डिपॉजिट ग्रोथ और 23 दिसंबर को समाप्त सप्ताह के विदेशी मुद्रा भंडार के आंकड़े शुक्रवार को जारी होंगे।

ग्लोबल मैक्रोइकोनॉमिक डेटा

अगले सप्ताह इन वैश्विक मैक्रोइकोनॉमिक डेटा प्वाइंट्स पर बाजार की नजर रहेगी।

Image1223122022

तेल की कीमतें

Oil Prices : लगातार दूसरे सप्ताह तेल की कीमतों में रैली रही, लेकिन मंदी की आशंकाओं के बीच कमजोर डिमांड आउटलुक पिछले तीन हफ्तों से ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 85 डॉलर प्रति बैरल से नीचे बना हुआ है।

Multibagger Stock: गिरते बाजार में भी ऊपर चढ़ा यह स्टॉक, ढाई साल में 10 गुना बढ़ा पैसा, क्या आपने किया है निवेश?

पिछले सप्ताह, इंटरनेशनल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स (Brent crude futures) लगभग 6 फीसदी बढ़कर 79 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया था। शेयरखान बाई बीएनपी पारिबा के रिसर्च एनालिस्ट मोहम्मद इमरान ने कहा, हम क्रूड ऑयल की कीमतों में सीमित अपसाइड देखते हैं।

एफआईआई फ्लो

FII Flow : एफआईआई और एफपीआई की तरफ से फ्लो में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। हालांकि, डीआईआई को देश की प्रगति पर पूरा भरोसा है। प्रोविजनल डेटा के मुताबिक, 23 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में एफआईआई ने लगभग 1,000 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। वहीं डीआईआई ने सप्ताह के दौरान 8,500 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

आईपीओ

IPO :  अगले हफ्ते 2 कंपनियां अपना इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लॉन्च करेंगी। वहीं 2 कंपनियों के IPO स्टॉक एक्सचेंज पर सूचीबद्ध होंगे। पहला IPO रेडिएंट कैश मैनेजमेंट सर्विसेज (Radiant Cash Management Services) का है, जो अगले हफ्ते 27 दिसंबर तक खुला रहेगा। यह ऑफर 23 दिसंबर को लॉन्च किया गया था। रिटेल कैश मैनेजमेंट सर्विसेज मुहैया कराने वाली इस कंपनी ने अपने IPO के लिए 94 से 99 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड रखा है। ऊपरी प्राइस बैंड पर कंपनी कुल 388 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है।

Stocks to BUY: साल के आखिरी हफ्ते कर रहे निवेश की प्लानिंग? इन शेयरों में है 40% तक की कमाई का मौका

दूसरा आईपीओ साह पॉलिमर्स (Sah Polymers) का होगा, जो 30 दिसंबर को खुलेगा और 4 जनवरी को बंद होगा। यह इस साल लॉन्च होने वाला IPO होगा। बल्क पैकेजिंग सॉल्यूशंस मुहैया कराने वाली यह कंपनी सोमवार 26 दिसंबर को अपने प्राइस बैंक का ऐलान करेगी।

केफिन टेक्नोलॉजीज (KFin Technologies) के शेयरों की अगले 29 दिसंबर को लिस्टिंग होंगी। कंपनी का 1,500 करोड़ रुपये का IPO 2.59 गुना सब्सक्रिप्शन के साथ 21 दिसंबर को बंद हुआ था।

टेक्निकल व्यू

Technical View : Nifty50 ने डेली चार्ट्स के साथ-साथ वीकली स्केल पर लॉन्ग बियरिश कैंडिल बनाया है। इससे शॉर्ट टर्म में कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। साथ ही, यह लगातार दूसरे सप्ताह और लगातार दूसरे सेशन में लोअर हाइज लोअर लोज बनाता रहा है।

स्वास्तिका इनवेस्टमेंट के हेड ऑफ रिसर्च संतोष मीणा ने कहा, तकनीक रूप से निफ्टी ने कई सपोर्ट लेवल तोड़ दिए हैं। हालांकि रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स (RSI) ओवरसोल्ड टेरिटरी की ओर बढ़ रहा है। यदि Nifty 17,840 के 100-डीएमए पर बने रहने में सफल रहता है तो हम मार्केट में शॉर्ट कवरिंग की उम्मीद कर सकते हैं।

एफएंडओ क्यू

जैसे ही हम मंथली एफएंडओ एक्सपायरी वीक में प्रवेश करेंगे, बाजार में उतार-चढ़ाव दिख सकता है। ऑप्शन डेटा से संकेत मिलते हैं कि निफ्टी50 के लिए 17,500-17,800 पर नियर टर्म सपोर्ट नजर आ सकता है। वहीं 18,000-18,200 पर रेजिस्टेंस दिख सकता है।

India VIX

पिछले कुछ दिन में वॉलेटिलिटी इंडेक्स तेजी से बढ़ा है। मंदड़िए खासी सहज स्थिति में हैं, वहीं तेजड़ियों की चिंताएं बढ़ गई हैं। बाजार में डर का अनुमान जाहिर करने वाला इंडेक्स India VIX 41 फीसदी बढ़कर 23 दिसंबर को 16.16 के स्तर पर पहुंच गया, जो 13 दिसंबर को 11.43 के स्तर पर था।

कॉर्पोरेट एक्शन

आने वाले हफ्ते में बाजार की नजर इन कॉर्पोरेट एक्शंस पर रहेगी :

Image1123122022

डिस्क्लेमरः यहां दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।