Market View : दुनिया भर से मिल रहे अच्छे संकेतों के बीच 12 जून को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ खुले और निफ्टी 23,400 के स्तर के ऊपर पहुंच गया है। फिलहाल सेंसेक्स 910.22 अंक या 1.23 प्रतिशत बढ़कर 74,742.77 पर और निफ्टी 259.95 अंक या 1.12 प्रतिशत बढ़कर 23,421.55 पर दिख रहा है। निफ्टी पर बढ़त बनाने वाले प्रमुख शेयरों में श्रीराम फाइनेंस,ट्रेंट,हिंडाल्को,L&T और एटरनल शामिल हैं। जबकि ONGC एकमात्र ऐसा शेयर है जिसमें गिरावट आई है। सभी सेक्टोरल इंडेक्स बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। मेटल,पावर,रियल्टी,टेलीकॉम,ऑटो और बैंक सेक्टर में 1-2% की तेजी है। निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी 1.5% की बढ़त है।
बाजार की आगे की चाल पर बात करते हुए सैमको सिक्योरिटीज (Samco Securities) के ओम मेहरा ने कहा कि अगर बाजार को पिछले दो कारोबारी सत्रों पर नजर डालें तो हमें दो तरफा रैली देखने को मिली है। बाजार में शुरूआत में तो तेजी आई है। लेकिन सेकेंड हाफ में इसमें बिकवाली आई। बाजार ऊपरी स्तरों पर टिकने में कामयाब नहीं रहा। निफ्टी 23100 और 23450 के दायरे में ही घूम रहा है। इस समय बुल्स और बेयर्स के बीच खींचतान हो रही है। बैंक निफ्टी का प्रदर्शन निफ्टी की तुलना में बेहतर दिख रहा है। निफ्टी की बात करें तो आईटी सहित सभी बड़े सेक्टरों में बिकवाली देखने को मिल रही है। ऐसे में हमें बैंकिंग सेक्टर में ही दमखम दिख रहा है।
आज अगर निफ्टी 2350 के लेवल के नीचे जाता है तो हमें इसमें 23000 के स्तर देखने को मिल सकते हैं। निफ्टी के लिए 23280-23290 का लेवल काफी अहम है। अगर यह इसके ऊपर टिके रहने में कामयाब रहता है तो खरीदारी के मौके दिख सकते हैं।
बैंक निफ्टी पर बात करते हुए ओम मेहरा ने कहा कि इसका सेटअप अच्छा है। इंडेक्स को प्राइवेट बैंकों से सपोर्ट मिल रहा है। बैंक निफ्टी काफी अच्छे सपोर्ट जोन पर दिख रहा है। इसमें खरीदारी की सलाह होगी। अगर यह इंडेक्स 55250-55300 के ऊपर टिकता है तो यहां से इसमें 300-350 अंको की इंट्राडे रैली देखने को मिल सकती है। निफ्टी बैंक की तेजी को एसबीआई लीड करते हुए दिख सकता है।
अपने पंसदीदा शेयरों में पर बात करते हुए ओम मेहरा ने कहा कि फार्मा शेयरों में दम दिख रहा। ऐसे में आज की उनकी पहली पिक इसी सेक्टर से है। सन फार्मा में उनकी खरीदारी की सलाह है। कल यह शेयर 1794 रुपए के आसपास क्लोज हुआ था। इसमें काफी अच्छा सेटअप दिख रहा है। पिछले कुछ दिनों से यह शेयर कंसोलिडेशन फेज में था। इसमें लोअर लेवल से काफी तेजी आई है। वॉल्यूम्स भी बढ़े है। इसमें काफी अच्छी पुट राइटिंग हो रही है। करंट लेवल पर इसमें 1770 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ, 1840 रुपए तक के टारगेट के लिए खरीदारी कर सकते हैं।
इसके अलावा Hyundai Motors में भी इनकी खरीदारी की सलाह है। ऑटो सेक्टर्स में Hyundai काफी अच्छे बेस फॉर्मेशन पर दिखाई दे रहा है। अभी यह शेयर 1940 रुपए के आसपास तल रहा है। इसमें 1905 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ 1990 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की जा सकती है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।