Get App

Market view : मौजूदा करेक्शन के बाद लार्जकैप आकर्षक हुए, लंबे नजरिए से थोड़ा-थोड़ा खरीदारी शुरू करें

Market insight : इस समय ऐसे शेयरों में खरीदारी करनी चाहिए जिनमें इंटरनेशनल घटनाओं से ज्यादा असर पड़ने की संभावना नहीं है। घरेलू इकोनॉमी से जुड़े शेयरों में निवेश की सलाह है। ट्रंप के सत्ता में रहने तक अगले तीन साल बाजार में वोलैटिलिटी बनी रही की संभावना है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 23, 2026 पर 1:31 PM
Market view : मौजूदा करेक्शन के बाद लार्जकैप आकर्षक हुए, लंबे नजरिए से थोड़ा-थोड़ा खरीदारी शुरू करें
Market Outlook : सुदीप बंद्योपाध्याय की राय है कि बाजार इस समय ओवरसोल्ड लग रहा है। ऐसे में बजट में कोई अच्छी बात सामने आने या इंडिया-यूएस ट्रेड डील जैसे पॉजिटिव ट्रिगर से बाजार में तेजी संभव है

Market outlook : बजट से पहले कमाई वाले सेक्टर्स और शेयर्स पर चर्चा करते हुए मार्केट एक्सपर्ट सुदीप बंद्योपाध्याय ने कहा कि वोलैटिली आज की सच्चाई है। बाजार में उतार-चढ़ाव कायम रहेगा। इसी माहौल में आपको कामकाज भी करना पड़ेगा। अगर हम देखें तो अभी भी लार्ज कैप में अच्छे मौके उभर कर आ रहे हैं। एफआईआई की बिकवाली में बहुत सारे लार्ज काप शेयरों में भी बिकवाली हुई है। अब इन लार्ज कैप शेयरों में खरीदारी के मौके दिख रहे हैं। मौजूदा करेक्शन के बाद लार्जकैप आकर्षक हुए हैं। इस गिरावट में हमें लंबे नजरिए से थोड़ा-थोड़ा खरीदारी शुरू करनी चाहिए। सारा पैसा एक साथ न लगाएं।

घरेलू इकोनॉमी से जुड़े शेयरों में निवेश की सलाह

इस समय ऐसे शेयरों में खरीदारी करनी चाहिए जिनमें इंटरनेशनल घटनाओं से ज्यादा असर पड़ने की संभावना नहीं है। घरेलू इकोनॉमी से जुड़े शेयरों में निवेश की सलाह है। ट्रंप के सत्ता में रहने तक अगले तीन साल बाजार में वोलैटिलिटी बनी रही की संभावना है। ऐसे में अगर इस उठापटक में आपको अच्छे शेयर कम दाम में मिल जाते हैं तो लंबे नजरिए से निवेश करें।

बाजार इस समय ओवरसोल्ड, पॉजिटिव ट्रिगर से बाजार में तेजी संभव

सब समाचार

+ और भी पढ़ें