Nifty trend : आज लगातार 13वें कारोबारी सत्र में बाजार पर बुल्स का कब्जा रहा। निफ्टी ने 2 सितंबर को लगातार चार दिनों तक अपना रिकॉर्ड हाई बनाने का क्रम जारी रखा। इंडेक्स ने लगातार छठे दिन हायर हाई बनाना जारी रखा। डेली आरएसआई और एमएसीडी जैसे इंडीकेटर भी तेजी के मूड में बने रहे। ऐसे में अगर इंडेक्स 25300 से ऊपर बंद होने और टिकने में सफल होता है तो आने वाले कारोबारी सत्रों में 25500 के स्तर स इंकार नहीं किया जा सकता है। वहीं, इसके लिए 25000 पर सपोर्ट है।
