Stock markets: बाजार में बुल्स का तूफान देखने को मिल रहा है। नया शिखर पार करने के बाद बैंक निफ्टी में तेजी की रफ्तार बढ़ी है। बैंक निफ्टी 1000 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 55300 के पार चला गया है। निफ्टी भी लगातार पांचवे सत्र में तेजी के साथ 24200 के पास दिख रहा है। मिडकैप शेयर आज आउटपरफॉर्म कर रहे हैं। स्मॉलकैप में भी अच्छी खरीदारी नजर आ रही है। बैंकिंग के साथ-साथ NBFCs में भी रौनक है। अच्छे नतीजों के बाद HDFC बैंक और ICICI बैंक नए शिखर पर पहुंच गए हैं। बाजार में आज IT शेयरों का दम दिख रहा है। आईटी इंडेक्स 3.5 फीसदी उछला है। ऐसे माहौल में मार्केट आउटलुक और कमाई की थीम पर चर्चा करने के लिए जुड़े Fort Capital के सीनियर फंड मैनेजर पराग ठक्कर।
