Get App

Market View: बाजार में उतार-चढ़ाव रह सकता है बना, हेल्थकेयर स्पेस में बेहतर ग्रोथ संभव

Market View: सुमित जैन का कहना है कि बाजार में ग्लोबल कारणों से उतार-चढ़ाव बना रहेगा। बाजार में वौलेटिलिटी ज्यादा रहने के चलते अब बाजार में निवेशकों को अपने निवेश का तरीका बदलना चाहिए। हमें उन बिजनेस पर फोकस करना होगा जो इनहेरिटेंस स्ट्रेंथ ज्यादा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 26, 2025 पर 10:36 AM
Market View: बाजार में उतार-चढ़ाव रह सकता है बना, हेल्थकेयर स्पेस में बेहतर ग्रोथ संभव
ऑटो स्पेस पर बात करते हुए सुमित जैन ने कहा कि पैसेंजर व्हीकल स्पेस में कुछ समय से वॉल्यूम ग्रोथ को लेकर चुनौतियां बनी हुई है।

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव का असर बाजार पर भी दिख रहा है। हालांकि निचले स्तरों से अच्छी रिकवरी है, लेकिन VOLATILITY काफी बढ़ गई है। इस बाजार में निवेशकों को क्या करना चाहिए? इस पर बात करते हुए ASK इन्वेस्टमेंट मैनेजर्स के डिप्टी CIO सुमित जैन का कहना है कि बाजार में ग्लोबल कारणों से उतार-चढ़ाव बना रहेगा। बाजार में वौलेटिलिटी ज्यादा रहने के चलते अब बाजार में निवेशकों को अपने निवेश का तरीका बदलना चाहिए। हमें उन बिजनेस पर फोकस करना होगा जो इनहेरिटेंस स्ट्रेंथ ज्यादा है।

लॉन्ग टर्म के लिहाज से देखें तो जिन कंपनियों के मैन्यूफैक्चरिंग इंडिया में है उस स्पेस में अर्निंग काफी बेहतर आने की उम्मीद है। इलेक्ट्रोनिक मैन्यूफैक्चरिंग, फार्मा, डॉमेस्टिक डिस्क्रिशनरी बिजनेस के अर्निंग बेहतर आने की उम्मीद है।

हेल्थकेयर स्पेस अच्छा

सुमित जैन ने आगे कहा कि हेल्थकेयर स्पेस काफी अच्छा लग रहा है। हेल्थकेयर स्पेस में आगे स्थिरता दिखाई देगी। हॉस्पिटल स्पेस में भी ग्रोथ रेट बेहतर आने की उम्मीद है। भारत में हॉस्पिटल स्पेस कंपनियों के बिजनेस की बैलेंसशीट पहले से काफी काफी बेहतर है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें