Market Views: 17 अप्रैल को निफ्टी वीकली एक्सपायरी पर बाजार का जोश डबल हाई रहा । बाजार ने तेजी का चौका लगाया । सेंसेक्स-निफ्टी करीब 2% तक की तेजी के साथ बंद हुए । सेंसेक्स 1,509 प्वाइंट चढ़कर 78553 पर और निफ्टी 414 प्वाइंट चढ़कर 23852 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक में भी जोरदार तेजी रही। बाजार में निफ्टी बैंक ने करीब 2% से ज्यादा की बढ़त हासिल की। मिडकैप, स्मॉलकैप इंडेक्स ने भी अच्छी खासी तेजी रही। सेक्टर वाइज बात करें तो IT को छोड़ सभी सेक्टर इंडेक्स बढ़त पर रहे। बैंकिंग, इंफ्रा, तेल-गैस शेयरों में तेजी रही तो फार्मा, एनर्जी, ऑटो इंडेक्स भी हरे निशान पर रहे।
