Get App

कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन बाजार में दिखा उतार-चढ़ाव, दिग्गज एक्सपर्ट्स ने इन 4 शेयर्स पर लगाया दांव

Concor के स्टॉक में JM Financial की सोनी पटनायक ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें दिसंबर की एक्सपायरी वाली 840 के स्ट्राइक वाली कॉल 21.95 रुपये के स्तर पर खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 30-36 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 14 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Nov 29, 2024 पर 11:31 AM
कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन बाजार में दिखा उतार-चढ़ाव, दिग्गज एक्सपर्ट्स ने इन 4 शेयर्स पर लगाया दांव
Caplin Point पर Marketsmithindia के मयूरेश जोशी ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 2138 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है

Top 4 Intraday Stocks: दिसंबर वायदा सीरीज के पहले दिन बाजार में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिला। बाजार ऊपरी स्तरों से थोड़ा हल्का हुआ। निफ्टी करीब 24000 के पास नजर आया। RIL, HDFC बैंक, M&M और भारती एयरटेल ने बाजार में जोश भरा। बैंक निफ्टी में भी रौनक देखने को मिली। मिडकैप और स्मॉलकैप में भी रफ्तार नजर आई। ऐसे में बाजार में शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए सोनी पटनायक ने कॉनकोर पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि प्रशांत सावंत ने इप्का लैब्स पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा चंदन तापड़िया ने चार्ट के चमत्कार के लिए सीडीएसएल पर दांव लगाया। जबकि मयूरेश जोशी ने कैप्लिन प्वाइंट पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Concor

JM Financial की सोनी पटनायक ने Concor के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें दिसंबर की एक्सपायरी वाली 840 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 21.95 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 30-36 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 14 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः Ipca Labs

Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने Ipca Labs में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Ipca Labs में 1534 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 1585-1600 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 1490 रुपये पर लगाएं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें