Top 4 Intraday Stocks: उतार-चढ़ाव के बीच बाजार में लगातार नौवें दिन दबाव देखने को मिला। बाजार में उतार-चढ़ाव नजर आया। निफ्टी 150 प्वाइंट से ज्यादा फिसलकर 22800 के नीचे चला गया। फिर इसमें 80 प्वाइंट की रिकवरी भी दिखी। बैंक निफ्टी भी नरम नजर आया। मिडकैप और स्मॉलकैप में रिकवरी की कोशिश नाकाम हुई। डर का इंडेक्स INDIA VIX 7% से ज्यादा उछल गया। ऐसे में बाजार में शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए मानस जायसवाल ने गोदरेज कंज्यूमर पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि आशीष बहेती ने मैक्स हेल्थकेयर पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा चंदन तापड़िया ने चार्ट के चमत्कार के लिए केनरा बैंक पर दांव लगाया। जबकि हेमांग जानी ने आईटीसी होटल्स पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-
चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Godrej Consumer
manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने Godrej Consumer के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें फरवरी की एक्सपायरी वाली 1040 के स्ट्राइक वाली पुट खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 20.65 रुपये के स्तर के करीब खरीदारी करें। इसमें 35 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 14 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
ashishbahety.com के आशीष बहेती ने Max Healthcare में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Max Healthcare में 989 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 950 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 1000 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः Canara Bank
Motilal Oswal के चंदन तापड़िया ने Canara Bank पर बिकवाली करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Canara Bank में 84.48 रुपये के स्तर पर बिकवाली करें। इसमें 78 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 87 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः - ITC Hotels
मार्केट एक्सपर्ट हेमांग जानी ने मिडकैप सेगमेंट से ITC Hotels का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि ITC Hotels के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 167 स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में 200 रुपये का अपसाइड लक्ष्य देखने को मिल सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)