Get App

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार में दिखा दबाव, दिग्गज एक्सपर्ट्स ने इन 4 शेयर्स पर लगाया दांव

Godrej Consumer के स्टॉक में manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें फरवरी की एक्सपायरी वाली 1040 के स्ट्राइक वाली पुट 20.65 रुपये के स्तर पर खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 35 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 14 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Feb 17, 2025 पर 12:35 PM
कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार में दिखा दबाव, दिग्गज एक्सपर्ट्स ने इन 4 शेयर्स पर लगाया दांव
ITC Hotels पर मार्केट एक्सपर्ट हेमांग जानी ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 167 के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है

Top 4 Intraday Stocks: उतार-चढ़ाव के बीच बाजार में लगातार नौवें दिन दबाव देखने को मिला। बाजार में उतार-चढ़ाव नजर आया। निफ्टी 150 प्वाइंट से ज्यादा फिसलकर 22800 के नीचे चला गया। फिर इसमें 80 प्वाइंट की रिकवरी भी दिखी। बैंक निफ्टी भी नरम नजर आया। मिडकैप और स्मॉलकैप में रिकवरी की कोशिश नाकाम हुई। डर का इंडेक्स INDIA VIX 7% से ज्यादा उछल गया। ऐसे में बाजार में शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए मानस जायसवाल ने गोदरेज कंज्यूमर पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि आशीष बहेती ने मैक्स हेल्थकेयर पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा चंदन तापड़िया ने चार्ट के चमत्कार के लिए केनरा बैंक पर दांव लगाया। जबकि हेमांग जानी ने आईटीसी होटल्स पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Godrej Consumer

manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने Godrej Consumer के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें फरवरी की एक्सपायरी वाली 1040 के स्ट्राइक वाली पुट खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 20.65 रुपये के स्तर के करीब खरीदारी करें। इसमें 35 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 14 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः Max Healthcare Future

ashishbahety.com के आशीष बहेती ने Max Healthcare में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Max Healthcare में 989 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 950 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 1000 रुपये पर लगाएं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें