How to invest in record high Stock Market: मार्केट नई ऊंचाईयों को छू रहा है। कोरोना महामारी के दौरान मार्केट अर्श से फर्श पर लोट गया था लेकिन पिछले तीन साल में इसने खुदरा निवेशकों के दम पर फिर नई ऊंचाईयों का सफर तय किया। खुदरा निवेशकों मे मार्केट को कैसे सपोर्ट किया है, इसे ऐसे समझ सकते हैं कि जनवरी 2022 से मार्च 2023 के बीच जब विदेशी निवेशकों ने रिकॉर्ड मात्रा में निकासी की थी तो भी मार्केट ढह नहीं गया। खुदरा निवेशक मार्केट को लेकर कितना क्रेजी हैं, इस ऐसे समझें कि वित्त वर्ष 2019 के आखिरी मं 3.5 करोड़ डीमैट खाते थे जो वित्त वर्ष 2023 तक आकर 11.5 करोड़ पर पहुंच गए। इसके चलते कोरोना के बाद दिसंबर 2021 तक मार्केट चढ़ता ही गया और कोरोना के दौरान के निचले स्तर से यह दोगुनी ऊंचाई पर पहुंच गया।
