Marksans Pharma Q1 Result: मुनाफे में ढाई गुना उछाल पर शेयर रॉकेट, ढहते मार्केट में 14% उछलकर पहुंचा नए हाई पर

Marksons Pharma Shares: सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) में आधे-आधे फीसदी से अधिक की गिरावट के बीच मार्कसन्स फार्मा के शेयर रॉकेट बन गए। जून तिमाही में इसका मुनाफा और ईबीआईटीडीए दोगुना से अधिक बढ़ा और पहली बार ₹1000 करोड़ से अधिक नगदी मिली तो शेयर आज 14% से अधिक उछलकर एक साल के नए हाई पर पहुंच गए। डिटेल्स में पढ़ें

अपडेटेड Aug 12, 2026 पर 2:15 PM
जून 2026 तिमाही में Marksans Pharma का कंसालिडेटेड लेवल पर शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर ₹58.32 करोड़ से 169.50% उछलकर ₹157.17 करोड़ और ऑपरेशंस से रेवेन्यू 35. 6% बढ़कर ₹840.80 करोड़ पर पहुंच गया।

Marksans Pharma Q1 Result: कमजोर मार्केट सेंटिमेंट में मार्कसन्स फार्मा के भी शेयरों पर भी आज दबाव दिख रहा था लेकिन जैसे ही कारोबारी नतीजे आए, सुस्ती छोड़कर यह रॉकेट बन गया। जून तिमाही में मुनाफे और ईबीआईटीडीए में दोगुना से अधिक उछाल पर शेयर भी 14% से अधिक चढ़ गए। रेवेन्यू भी जोरदार तेजी आई है। इन सबका शेयरों ने खूब जश्न मनाया। फिलहाल बीएसई पर यह 13.827% की बढ़त के साथ ₹317.45 पर है। इंट्रा-डे में यह 14.70% चढ़कर ₹319.90 (Marksons Pharma Share Price) तक पहुंच गया था जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई लेवल है।

Marksans Pharma Q1 Results: खास बातें

चालू वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में मार्कसन्स फार्मा का कंसालिडेटेड लेवल पर शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर ₹58.32 करोड़ से 169.50% उछलकर ₹157.17 करोड़ और ऑपरेशंस से रेवेन्यू 35. 6% बढ़कर ₹840.80 करोड़ पर पहुंच गया। ऑपरेटिंग लेवल पर भी कंपनी का परफॉरमेंस दमदार रहा और इस दौरान कंपनी का ईबीआईटीडीए दोगुना से अधिक बढ़कर ₹100.12 करोड़ से ₹213.04 करोड़ और ईबीआईटीडीए मार्जिन 16.2% से 25.3% पर पहुंच गया।


मार्कसन्स के एमडी Mark Saldanha का कहना है कि जून तिमाही में ईबीआईटीडीए रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंच गया। कंपनी का यूके और यूरोप फॉर्म्यूलेशन बिजनेस भी शानदार रहा और सालाना आधार पर रेवेन्यू 74.7% उछलकर ₹356 करोड़ के रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंच गया। कंपनी का कहना है कि इसे नए प्रोडक्ट लॉन्च, यूके मार्केट में बढ़ते दबदबे और मजबूत ऑर्डर पाइपलाइन से सपोर्ट मिला।

अमेरिका और उत्तरी अमेरिका के फॉर्म्यूलेशन बिजनेस से इसका रेवेन्यू सालाना आधार पर 15.1% बढ़कर ₹377 करोड़ पर पहुंच गया। इसकी कंपनी के कंसालिडेटेड रेवेन्यू में करीब 45% हिस्सेदारी रही जिसे हेल्दी ऑर्डर बुंक और नए प्रोडक्ट लॉन्च से सपोर्ट मिला। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड से इसका रेवेन्यू सालाना आधार पर 53.7% बढ़कर ₹88 करोड़ पर पहुंच गया जिसे पोर्टफोलियो के विस्तार और नई लॉन्चिंग से सपोर्ट मिला।

इसके अलावा बाकी देशों में बात करें तो कंपनी को ₹20 करोड़ का रेवेन्यू हासिल हुआ जोकि सालाना आधार पर 36.8% कम है लेकिन तिमाही आधार पर इमसें 6% की बढ़ोतरी आई। कंपनी का कहना है कि मिडिल ईस्ट शिपमेंट को देरी से झटका लगा तो जियो-पॉलिटिल टेंशन के ढीले होने पर रिकवरी को सपोर्ट मिल सकता है।

मार्कसन्स फार्मा के लिए एक खास बात ये है कि पहली बार इसका कैश बैलेंस ₹1000 करोड़ के पार पहुंचा। क्लिनिक्यू (QliniQ) और एबीसीनाऊ (ABCnow) के हालिया अधिग्रहण के बावजूद जून 2026 तिमाही के आखिरी में यह ₹1,058 करोड़ पर पहुंच गया। कंपनी के एमडी का कहना है कि मजबूत बैलेंस शीट से कंपनी को कुछ खास इनऑर्गेनिक अपॉर्च्यूनिटीज के साथ-साथ ऑर्गेनिक ग्रोथ में निवेश की सहूलियत मिलती है। इसके अलावा कंपनी की योजना अपने कारोबार को दूसरे देशों में ले जाने, नए प्रोडक्ट को लॉन्च करने और अपने यूरोपियन प्लेटफॉर्म को और मजबूत करने की है।

एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल

मार्कसन्स फार्मा के शेयरों ने निवेशकों की ताबड़तोड़ कमाई कराई है और फटाफट निवेशकों का पैसा डबल से अधिक कर दिया। 30 मार्च 2026 को इसके शेयर एक साल के निचले स्तर ₹156.00 के भाव पर थे। इस निचले स्तर से 105.06% उछलकर आज 12 अगस्त 2026 को ₹319.90 के भाव पर पहुंच गया जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई लेवल है।

तीन वजहों से  आज रहा मार्केट में हाहाकार

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।