Paytm और Shriram Finance में बिके ₹419 करोड़ के शेयर, कौन है सेलर और बायर

Paytm Share Sale: पेरिस स्थित फाइनेंशियल सर्विसेज फर्म बीएनपी पारिबा ने अपनी सहयोगी बीएनपी पारिबा फाइनेंशियल मार्केट्स के माध्यम से वन97 कम्युनिकेशंस और श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड के शेयर समान मूल्य पर खरीदे। पेटीएम और श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड के शेयरों की बिक्री नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर अलग-अलग ब्लॉक डील के जरिए हुई

अपडेटेड Jun 16, 2024 पर 8:50 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
14 जून को NSE पर Paytm के शेयर 1.04 प्रतिशत गिरकर 423.60 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुए।

ब्रिटेन के हेज फंड मार्शल वेस ने Paytm की पेरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस और श्रीराम फाइनेंस में शेयर बिक्री की है। ओपन मार्केट ट्रांजेक्शंस के जरिए 14 जून को हुए इस लेनदेन की कुल वैल्यू 419 करोड़ रुपये है। मार्शल वेस ने अपनी शाखा मार्शल वेस इनवेस्टमेंट स्ट्रैटेजीस-यूरेका फंड के जरिए पेटीएम और श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर अलग-अलग ब्लॉक डील के जरिए बेचे।

एनएसई के आंकड़ों के मुताबिक, मार्शल वेस इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजीस-यूरेका फंड ने वन97 कम्युनिकेशंस (One97 Communications) के 5.85 लाख शेयरों की बिक्री एवरेज 428.05 रुपये प्रति शेयर के भाव पर की है। वहीं श्रीराम फाइनेंस (Shriram Finance) के 14.67 लाख से ज्यादा शेयर एवरेज 2,684.30 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेचे हैं। इस तरह दोनों लेनदेन की कुल वैल्यू 419.09 करोड़ रुपये रही।

कौन रहा खरीदार


इस बीच एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, पेरिस स्थित फाइनेंशियल सर्विसेज फर्म बीएनपी पारिबा ने अपनी सहयोगी बीएनपी पारिबा फाइनेंशियल मार्केट्स के माध्यम से वन97 कम्युनिकेशंस और श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड के शेयर समान मूल्य पर खरीदे। एनएसई पर 14 जून को श्रीराम फाइनेंस के शेयर 1.75 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,731.25 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुए। वन97 कम्युनिकेशंस के शेयर 1.04 प्रतिशत गिरकर 423.60 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुए।

Yes Bank Saga: कभी शेयरहोल्डर्स को दिया था भर-भर कर रिटर्न, ₹400 का शेयर कैसे बना हीरो से जीरो

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।