Get App

Marushika Tech IPO Listing: ₹117 का शेयर ₹120 पर लिस्ट, नई एंट्री से पहले चेक करें कारोबारी डिटेल्स

Marushika Tech IPO Listing: मरुशिका टेक्नोलॉजी आईटी और टेलीकॉम इंफ्रा प्रोडक्ट्स डिस्ट्रीब्यूट करती है। अब इसके शेयर लिस्ट हुए हैं। इसके आईपीओ को निवेशकों का अच्छा रिस्पांस मिला था। आईपीओ के तहत सिर्फ नए शेयर जारी हुए हैं। चेक करें कंपनी की कारोबारी सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी?

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Feb 19, 2026 पर 4:29 PM
Marushika Tech IPO Listing: ₹117 का शेयर ₹120 पर लिस्ट, नई एंट्री से पहले चेक करें कारोबारी डिटेल्स
Marushika Tech IPO Listing: मरुशिका का ₹27 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 12-16 फरवरी तक खुला था। आज इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है।

Marushika IPO Listing: आईटी और टेलीकॉम इंफ्रा प्रोडक्ट्स कंपनी मरुशिका टेक के शेयरों की आज NSE SME पर 2% से अधिक प्रीमियम पर एंट्री हुई। इसके आईपीओ को भी निवेशकों का अच्छा रिस्पांस मिला था और ओवरऑल इसे 17 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत ₹117 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज NSE SME पर इसकी ₹120.00 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 2.56% का लिस्टिंग गेन (Marushika Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद शेयर और ऊपर चढ़े। उछलकर यह ₹123 (Marushika Share Price) तक पहुंच गया।

हालांकि फिर मुनाफावसूली के दबाव और अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध की आहट पर मार्केट में मचे हाहाकार के बीच यह टूटकर ₹114.00 तक आ गया और इसी पर बंद भी हुआ है यानी कि पहले कारोबारी दिन की समाप्ति पर आईपीओ निवेशक 2.56% घाटे में हैं।

Marushika IPO के पैसे कैसे होंगे खर्च

मरुशिका का ₹27 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 12-16 फरवरी तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का शानदार रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 17.94 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 2.92 गुना (एक्स-एंकर), नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 41.00 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 16.51 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत ₹10 की फेस वैल्यू वाले 23,05,200 नए शेयर जारी हुए हैं। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों में से ₹5.00 करोड़ कर्ज हल्का करने, ₹14.68 करोड़ वर्किंग कैपिटल की जरूरतों और बाकी पैसे आम कॉरपोरेट उद्देश्यों पर खर्च होंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें