Maruti Suzuki: इकोनॉमिक ग्रोथ होने पर ऑटो इंडस्ट्री को मिलेगा फायदा, जानिए FY26 के लिए क्या है कंपनी का ग्रोथ प्लान

राहुल भारती ने कहा कि पोर्ट के पास होने से गुजरात प्लांट को एडवांटेज रहा जबकि हरियाणा से भी एक्सपोर्ट करेंगे। उन्होंने कहा कि एक्सपोर्ट टार्गेट को बढ़ाने पर फोकस रहेगा। Q3 में करीब 1 लाख गाड़ियों का एक्सपोर्ट रहा ।

अपडेटेड Jan 30, 2025 पर 11:39 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
राहुल भारती ने कहा कि इकोनॉमिक ग्रोथ होने पर ऑटो इंडस्ट्री को फायदा मिलेगा। इंफ्रा स्ट्रक्चर डेवलपमेंट का फायदा हमें मिलता है।

Maruti Suzuki:  तीसरी तिमाही में मारुति सुजुकी का स्टैंडअलोन मुनाफा 12.6% बढ़ा है। वहीं आय में 15.6% का उछाल देखने को मिली है। दिसंबर तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 38,764 करोड़ रुपये रहा, जो सालाना आधार पर 16 फीसदी अधिक है।दिसंबर तिमाही के दौरान व्हीकल की कुल बिक्री 5,66,213 यूनिट रही, जबकि पिछले साल इसी अवधि में 5,01,207 यूनिट वाहन बिके थे। घरेलू बिक्री 4,66,993 यूनिट रही, जबकि निर्यात रिकॉर्ड 99,220 यूनिट रहा, जो मारुति सुजुकी का किसी एक तिमाही में अब तक का सबसे अधिक निर्यात है।

कंपनी के नतीजे, नई लॉन्चेज और बजट विशलिस्ट पर बात सीएनबीसी-आवाज से बात करते हुए कंपनी के ED-कॉरपोरेट अफेयर्स राहुल भारती ने कहा कि Q3 में रिटेल सेल्स में 8.3% की ग्रोथ देखने को मिली जबकि Q3 में EBIT मार्जिन 10% रहा। तिमाही आधार पर EBIT मार्जिन में 30Bps की गिरावट रहा। फॉरेक्स और विज्ञापन खर्च का असर मार्जिन पर दिखा।

आने वाली तिमाहियों में मार्जिन पर दबाव दिख सकता है? इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि मार्जिन में अनिश्चितता हमेशा बनी रहती है। कमोडिटी और फॉरेक्स का असर मार्जिन पर होता है। बिना डिस्काउंट बिक्री की कोशिश रहेगी।


राहुल भारती ने आगे कहा कि E-विटारा का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। टॉप 100 शहरों में फास्ट चार्जिंग सुविधा शुरु करेंगे। होम चार्जिंग, सर्विस ऑन व्हील्स की शुरुआत करेंगे। यूरोप और जापान सहित 100 देशों में एक्सपोर्ट करेंगे।

एक्सपोर्ट मार्केट को आप कैसे देख रहे हैं, खासकर गुजरात से होने वाले? इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि पोर्ट के पास होने से गुजरात प्लांट को एडवांटेज रहा जबकि हरियाणा से भी एक्सपोर्ट करेंगे। उन्होंने कहा कि एक्सपोर्ट टार्गेट को बढ़ाने पर फोकस रहेगा। Q3 में करीब 1 लाख गाड़ियों का एक्सपोर्ट रहा । FY25 में 3 लाख यूनिट से ज्यादा एक्सपोर्ट संभव है।

बजट से उम्मीदें और विशलिस्ट पर बात करते हुए राहुल भारती ने कहा कि इकोनॉमिक ग्रोथ होने पर ऑटो इंडस्ट्री को फायदा मिलेगा। इंफ्रा स्ट्रक्चर डेवलपमेंट का फायदा हमें मिलता है।

क्या है ब्रोकरेज की राय

दिसंबर तिमाही के नतीजे आने के बाद ब्रोकरेज फर्मों का मानना है कि यह ₹14 हजार के लेवल को छू सकता है। दिसंबर तिमाही के नतीजे एनालिस्ट्स की उम्मीद के मुताबिक आए। मारुति को कवर करने वाले 48 एनालिस्ट्स में से 36 ने इसे खरीदारी, नौ ने होल्ड और तीन ने सेल रेटिंग दी है।

बता दें कि वैश्विक ब्रोकरेज फर्म सीएलएसए ने मारुति की आउटपरफॉर्म रेटिंग बरकरार रखी है और टारगेट प्राइस ₹12,631 से बढ़ाकर ₹13,446 कर दिया है।मॉर्गन स्टैनले भी मारुति को लेक ओवरवेट है और इसका टारगेट प्राइस ₹14,942 पर फिक्स किया है। ब्रोकरेज का कहना है हाई डिस्काउंट के बावजूद ईबीआईटी मार्जिन ने दम दिखाया। सुस्त डिमांड ग्रोथ के बीच मार्जिन को भी अच्छा कहा जा सकता है। जेफरीज ने मारुति को होल्ड रेटिंग दी है और टारगेट प्राइस ₹12,123 फिक्स की है।

Market Strategy: बजट के बाद बनाए बाजार में बड़ी पोजिशन, जानिए कहां बदलेगा बाजार का ट्रेंड?

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।