Maruti Suzuki Share Price: सितंबर में बिक्री 24% बढ़ी, फिर भी शेयर 5% तक लुढ़ककर 52 वीक के लो पर

Maruti Suzuki India: हल्के कमर्शियल व्हीकल्स समेत कंपनी की कुल घरेलू बिक्री सितंबर में 1,85,252 यूनिट रही, जबकि एक साल पहले इसी महीने में यह 1,35,711 यूनिट थी। कुल निर्यात सितंबर में बढ़कर 44,219 यूनिट हो गया

अपडेटेड Oct 01, 2026 पर 4:25 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Maruti Suzuki India की सितंबर में देश के अंदर पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री सालाना आधार पर करीब 37 प्रतिशत बढ़ गई।

ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया के शेयरों में 1 अक्टूबर को दिन में 5 प्रतिशत तक की गिरावट दिखी। BSE पर शेयर 11,304.30 रुपये के लो तक गया। यह शेयर का 52 सप्ताह का नया निचला स्तर है। बाद में शेयर करीब 4.6 प्रतिशत गिरावट के साथ 11400 रुपये पर बंद हुआ। सितंबर महीने में कंपनी की बिक्री बढ़ने के बावजूद शेयर में बिकवाली का दबाव है। कंपनी ने शेयर बाजारों को जानकारी दी है कि सितंबर महीने में उसकी कुल बिक्री 24.4 प्रतिशत बढ़कर 2,36,013 यूनिट हो गई। पिछले साल इसी महीने में बिक्री 1,89,665 यूनिट थी।

एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, मारुति सुजुकी इंडिया की सितंबर महीने में देश के अंदर पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री सालाना आधार पर करीब 37 प्रतिशत बढ़कर 1,81,838 यूनिट हो गई। एक साल पहले इसी महीने में बिक्री 1,32,820 यूनिट थी। हल्के कमर्शियल व्हीकल्स समेत कुल घरेलू बिक्री सितंबर में 1,85,252 यूनिट रही, जबकि एक साल पहले इसी महीने में यह 1,35,711 यूनिट थी। कुल निर्यात सितंबर में बढ़कर 44,219 यूनिट हो गया, जबकि पिछले साल इसी महीने में यह 42,204 यूनिट था।

Maruti Suzuki India का शेयर एक साल में 30 प्रतिशत गिरा


मारुति सुजुकी इंडिया का शेयर एक साल में करीब 30 प्रतिशत कमजोर हुआ है। 3 महीने में यह 21 प्रतिशत और 2 सप्ताह में 8 प्रतिशत नीचे आया है। शेयर की फेस वैल्यू 5 रुपये है। शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 17,371.60 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप घटकर 3.58 लाख करोड़ रुपये हो गया है। नोमुरा ने मारुति सुजुकी के लिए 14,071 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस बरकरार रखा है।

PB Fintech Share Price: पॉलिसीबाजार की पेरेंट का शेयर लगातार 6ठे दिन गिरा, ​​7% तक टूटकर 52 वीक के नए लो पर

जून तिमाही में मुनाफा 9 प्रतिशत गिरा

अप्रैल-जून 2026 तिमाही में मारुति सुजुकी इंडिया का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 9.11 प्रतिशत गिरकर 3,446.9 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले मुनाफा 3,792.4 करोड़ रुपये था। ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 35.9 प्रतिशत बढ़कर 52,469.8 करोड़ रुपये हो गया, जो जून 2025 तिमाही में 38,605.2 करोड़ रुपये था। खर्च 50,000.3 करोड़ रुपये के रहे, जो जून 2025 तिमाही में 35,585.4 करोड़ रुपये के थे।

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।