Maruti Suzuki को ₹1183 करोड़ का टैक्स नोटिस, अब क्या करेगी मारुति?

Maruti Suzuki News: देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट से तगड़ा झटका मिला है। कंपनी को ₹1,183 करोड़ का डिमांड नोटिस मिला है। कंपनी ने इसका खुलासा गुरुवार की देर रात एक्सचेंज फाइलिंग में किया। जानिए कि कंपनी को यह नोटिस क्यों मिला है और कंपनी इसे लेकर क्या कर रही है?

अपडेटेड Jan 24, 2026 पर 8:53 AM
Story continues below Advertisement
Maruti Suzuki ने पिछले हफ्ते गुजरात के खोराज में एक नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के डेवलपमेंट के लिए ₹35 हजार करोड़ के निवेश का ऐलान किया था।

Maruti Suzuki Shares: मारुति सुजुकी इंडिया ने गुरुवार 23 जनवरी की रात खुलासा किया कि इसे इनकम टैक्स अथॉरिटी से फाइनल एसेसमेंट ऑर्डर मिला है। देश की सबसे बड़ी कार कंपनी को यह ऑर्डर वित्त वर्ष 2021-22 के लिए मिला है। यह टोटल डिमांड ब्याज समेत ₹1,182.5 करोड़ का है। यह मामला वित्त वर्ष 2021-22 से जु़ड़ा है। अब कंपनी का कहना है कि यह इस डिमांड नोटिस के खिलाफ इनकम टैक्स अपीलेट ट्रिब्यूनल के पास अपील करेगी। कंपनी का कहना है कि इस नोटिस का इसकी कारोबारी सेहत या अन्य किसी कारोबारी गतिविधियों पर असर नहीं पड़ेगा।

मारुति सुजुकी को टैक्स नोटिस का शेयरों की चाल पर असर पड़ सकता है और स्टॉक मार्केट अब सोमवार 26 जनवरी को छुट्टी के बाद मंगलवार 27 जनवरी को खुलेगा। अभी की बात करें तो गुरुवार को बीएसई पर यह कमजोर मार्केट सेंटिमेंट में इसके शेयर 1.87% की गिरावट के साथ ₹15469.60 पर बंद हुए थे। अब इसके शेयरों को 27 जनवरी को मार्केट खुलने का इंतजार है लेकिन ध्यान दें कि 27 जनवरी को एनएसई के इंडेक्सेज और स्टॉक्स के डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट्स की एक्सपायरी होगी तो मार्केट में तेज हलचल भी रह सकती है।

एक साल में कैसी रही Maruti Suzuki के शेयरों की चाल?


मारुति सुजुकी के शेयर पिछले साल 7 अप्रैल 2025 को ₹11,072.20 पर थे जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है। इस निचले स्तर से यह नौ ही महीने में 56.89% उछलकर 5 जनवरी 2026 को ₹17,371.60 पर पहुंच गया जो इसके शेयरों के लिए रिकॉर्ड हाई लेवल है। अब आगे की बात करें तो इंडमनी पर मौजूद डिटेल्स के मुताबिक इसे कवर करने वाले 41 एनालिस्ट्स में से 32 ने इसे खरीदारी, 5 ने होल्ड और 4 सेल रेटिंग दी है। इसका हाइएस्ट टारगेट प्राइस ₹20200 और लोएस्ट टारगेट प्राइस ₹13000 है।

₹35000 करोड़ के निवेश की तैयारी

मारुति सुजुकी को लेकर एक और बड़ा खुलासा पिछले हफ्ते हुआ था जोकि पॉजिटिव है। कंपनी ने पिछले हफ्ते गुजरात के खोराज में एक नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के डेवलपमेंट के लिए ₹35 हजार करोड़ के निवेश का ऐलान किया था। इसका लक्ष्य सालाना 10 लाख कारों को बनाने का है। इस प्लांट से करीब 12 हजार लोगों को काम मिलने की उम्मीद है। इस प्लांट के लिए गुजरात इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (GIDC) 1,750 एकड़ जमीन मुहैया कराएगी। इसे लेकर गुजरात के गांधीनगर में आयोजित एक समारोह में कंपनी के एमडी श्रीयुत हिताची ताकेउची (Shriyut Hitachi Takeuchi) को गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने इंवेस्टेमेंट लेटर दिया। मुख्यमंत्री ने X (पूर्व नाम Twitter) पर कहा था कि इस निवेश से एंसिलरी यूनिट्स और एमएसएमई की ग्रोथ को सपोर्ट मिलेगा जिससे एक मजबूत ऑटो मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर तैयार होगा।

IndusInd Bank Q3 Results: मुनाफे में 89% की भारी गिरावट, ब्याज से इनकम भी हुई कम

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।