Maruti Suzuki Sales Data: जनवरी में बेची रिकॉर्ड कारें, निर्यात भी नई ऊंचाई पर, चेक करें लेटेस्ट आंकड़े

Maruti Suzuki Sales Data: देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया के लिए इस साल की शुरुआत धमाकेदार रही। कंपनी ने इक्विटी मार्केट का कारोबार शुरू होने के बाद इसके आंकड़े जारी किए और इसमें सामने आया कि जनवरी में इसकी सेल्स वॉल्यूम रिकॉर्ड हाई लेवल पर रही। चेक करें मारुति सुजुकी के लेटेस्ट सेल्स आंकड़े

अपडेटेड Feb 02, 2026 पर 11:11 AM
Story continues below Advertisement
Maruti Suzuki Sales Data: देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने जनवरी महीने में कुल 2,36,963 यूनिट्स बेची जो कि किसी महीने में अब तक कंपनी की सबसे अधिक सेल्स रही।

Maruti Suzuki Sales Data: मारुति सुजुकी के लिए इस साल 2026 की शुरुआत धमाकेदार रही। देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने जनवरी महीने में कुल 2,36,963 यूनिट्स बेची जो कि किसी महीने में अब तक कंपनी की सबसे अधिक सेल्स रही। इसका असर मारुति सुजुकी के शेयरों पर भी दिखा और इसने रिकवरी की कोशिश की। हालांकि बजट में F&O (फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस) पर STT (सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स) में बढ़ोतरी ने मार्केट पर दबाव बनाया है जिसके चलते मारुति सुजुकी पर भी दबाव बना है। फिलहाल बीएसई पर 0.04% की बढ़त के साथ ₹14205.75 (Maruti Suzuki Share Price) पर है। इंट्रा-डे में यह ₹14276.40 के हाई और ₹14113.05 के निचले स्तर तक आया।

Maruti Suzuki Sales Data: चेक करें लेटेस्ट आंकड़ें

इस साल के पहले महीने में मारुति सुजुकी ने 2,36,963 कारें बेची जो इसके लिए किसी भी महीने में अब तक की सबसे अधिक बिक्री है। इसमें 1,78,300 की घरेलू सेल्स, 7643 यूनिट्स की सेल्स दूसरे ओईएम को और 51,020 यूनिट्स का निर्यात शामिल है। जनवरी में सिर्फ टोटल सेल्स वॉल्यूम ही रिकॉर्ड हाई पर नहीं पहुंचा बल्कि निर्यात भी रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। पिछले साल जनवरी में कंपनी ने 2,12,251 यूनिट्स की बिक्री की थी, जिसमें निर्यात 27,100 यूनिट्स का था।


कैटेगरीवाइज बात करें तो जनवरी 2026 में सालाना आधार पर मिनी यानी अल्टो और एस-प्रेसो की बिक्री 14,247 से बढ़कर 14,268 यूनिट्स तो कॉम्पैक्ट यानी बलेनो, सेलेरियो, डिजायर, इग्निस, स्विफ्ट और वैगनआर की बिक्री 82,241 यूनिट्स से घटकर 72,738 यूनिट्स पर आ गई। वहीं मिड-साइज में सियाज की बिक्री पिछले साल जनवरी में 768 यूनिट्स की थी जबकि इस बार जनवरी का आंकड़ा नहीं है यानी कि कोई बिक्री नहीं हुई। यूटिलिटी वेईकल्स यानी ब्रेजा, एर्टिगा, फ्रॉन्क्स, ग्रैंड विटारा. इंविक्टो, जिम्मी, विक्टोरियस और एक्सएल6 की बिक्री 65,093 से बढ़कर 75,609 यूनिट्स तो ऐको (Eeco) वैन की बिक्री 11,250 से बढ़कर 11,914 यूनिट्स पर पहुंच गई। वहीं लाइव कॉमर्शियल वेईकल सुपर कैरी की बिक्री 4,089 से घटकर 3,771 यूनिट्स पर आ गई। इस प्रकार कंपनी की टोटल घरेलू सेल्स एलसीवी की सालाना आधार पर 177,688 से बढ़कर 178,300 यूनिट्स पर पहुंची।

एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल?

मारुति सुजुकी के शेयर पिछले साल 7 अप्रैल 2025 को ₹11,072.20 पर थे जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है। इस निचले स्तर से यह 9 महीने में 56.89% उछलकर 5 जनवरी 2026 को ₹17,371.60 पर पहुंच गया जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई लेवल है। अब आगे की बात करें तो इंडमनी पर मौजूद डिटेल्स के मुताबिक इसे कवर करने वाले 40 एनालिस्ट्स में से 33 ने इसे खरीदारी, 5 ने होल्ड और 2 ने सेल रेटिंग दी है। इसका हाइएस्ट टारगेट प्राइस ₹20000 और लोएस्ट टारगेट प्राइस ₹13286 है।

Hannah Joseph Hospital IPO Listing: लिस्ट होते ही लोअर सर्किट, ₹65 के शेयर हर लॉट पर डुबोए ₹16500 का घाटा

Silver ETF: कोई ब्लूचिप स्टॉक या गोल्ड नहीं, लेवरेज पर सबसे अधिक इस सिल्वर ईटीएफ में आया पैसा

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।