गुजरात में ₹10189 करोड़ निवेश करेगी मारुति सुजुकी, 2.5 लाख यूनिट प्रोडक्शन

मारुति सुजुकी गुजरात के खोराज इंडस्ट्रियल एस्टेट में 10189 करोड रुपये निवेश कर नया प्लांट विकसित करेगी। इससे हर साल 2.5 लाख गाड़ियों की अतिरिक्त उत्पादन क्षमता जुड़ेगी। कंपनी का टारगेट बढ़ती घरेलू मांग और एक्सपोर्ट अवसरों को पूरा करना है।

अपडेटेड Mar 24, 2026 पर 6:37 PM
Story continues below Advertisement
Maruti Suzuki का शेयर एनएसई पर ₹12,490 पर बंद हुआ।

मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने मंगलवार को गुजरात में अपनी नई मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी के लिए उत्पादन क्षमता बढ़ाने के पहले चरण को मंजूरी दे दी। कंपनी के मुताबिक- यह फैसला उसकी लंबी अवधि की विस्तार योजना का हिस्सा है। इसका मकसद आने वाले वर्षों में बढ़ती मांग को पूरा करना है।

खोराज प्लांट में बढ़ेगी उत्पादन क्षमता

मारुति सुजुकी के बोर्ड ने गुजरात के खोराज इंडस्ट्रियल एस्टेट में हर साल 2.5 लाख गाड़ियों की अतिरिक्त उत्पादन क्षमता जोड़ने की मंजूरी दी है। इस प्रोजेक्ट पर कुल 10,189 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा।


कंपनी ने अपनी रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा है कि यह प्रोजेक्ट बाजार की स्थिति के आधार पर 2029 तक पूरा होने की उम्मीद है।

निवेश में प्लांट और इंफ्रास्ट्रक्चर दोनों शामिल

इस निवेश में सिर्फ मैन्युफैक्चरिंग प्लांट की स्थापना ही नहीं, बल्कि ऐसे कॉमन इंफ्रास्ट्रक्चर और सुविधाओं का निर्माण भी शामिल होगा, जो भविष्य में इस साइट पर और विस्तार करने में मदद करेंगे।

कंपनी इस पूरे प्रोजेक्ट को अपने आंतरिक संसाधनों (इंटरनल एक्रुअल्स) के जरिए फंड करेगी।

मौजूदा प्लांट्स की क्षमता पूरी तरह इस्तेमाल

मारुति सुजुकी ने बताया कि गुरुग्राम, मानेसर, खरखोदा और हंसलपुर में मौजूद उसके प्लांट्स की कुल उत्पादन क्षमता करीब 24 लाख यूनिट प्रति साल है। फिलहाल इन प्लांट्स की क्षमता पूरी तरह इस्तेमाल हो रही है।

कंपनी का कहना है कि देश में कारों की बढ़ती मांग और निर्यात के नए अवसरों को देखते हुए उत्पादन क्षमता बढ़ाना जरूरी हो गया है।

पहले जमीन खरीदने का लिया था फैसला

इस विस्तार की तैयारी मारुति सुजुकी पहले ही शुरू कर चुकी थी। जनवरी में मारुति सुजुकी ने गुजरात इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (GIDC) से खोराज साइट पर जमीन खरीदने का फैसला लिया था।

अब बोर्ड से मंजूरी मिलने के बाद इस प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने का रास्ता साफ हो गया है।

शेयर प्राइस में भी दिखी तेजी

इस घोषणा के बाद मारुति सुजुकी का शेयर प्राइस और स्टॉक्स में हल्की तेजी देखने को मिली। कंपनी का शेयर एनएसई पर ₹12,490 पर बंद हुआ। यह पिछले बंद भाव से ₹135 यानी 1.09% की बढ़त दिखाता है।

Defence Stocks: ये 5 डिफेंस स्टॉक्स दे सकते हैं 62% तक रिटर्न, एक्सपर्ट ने दी खरीदने की सलाह

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।