Top 4 Intraday Stocks: बाजार में लगातार पांचवे दिन तेजी देखने को मिली। निफ्टी इंट्राडे में 23300 के पार निकल गया। रिलायंस रैली को लीड कर रहा है। मिडकैप-स्मॉलकैप में जबरदस्त एक्शन देखने को मिला। दोनों इंडेक्स करीब सवा परसेंट तक चढ़े। रियल्टी, फार्मा, ऑटो शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। ऐसे में बाजार में शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए शिल्पा राउत ने मैक्स फाइनेंशियल पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि प्रशांत सावंत ने मैक्रोटेक डेवलपर्स पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा आशीष बहेती ने चार्ट के चमत्कार के लिए एचडीएफसी एएमसी पर दांव लगाया। जबकि धर्मेश कांत ने फेडरल बैंक पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-
चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Max Financial
Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने Max Financial के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें मार्च की एक्सपायरी वाली 1140 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 15.40 रुपये के स्तर के करीब खरीदारी करें। इसमें 19-24 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 10 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने Macrotech Developers में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Macrotech Developers में 1215 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 1260 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 1198 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः HDFC AMC
ashishbahety.com के आशीष बहेती ने HDFC AMC पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि HDFC AMC में 4029 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 4100-4150 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 3970 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः - Federal Bank
Chola Securities के धर्मेश कांत ने मिडकैप सेगमेंट से Federal Bank का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Federal Bank के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 187 स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में 222 रुपये का अपसाइड लक्ष्य देखने को मिल सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)