Mazagon Dock Q2 Results: सरकारी डिफेंस कंपनी Mazagon Dock Shipbuilders के शेयर में मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारी गिरावट आई। कंपनी के सितंबर तिमाही के नतीजे कमजोर रहे। इसके बाद शेयर 10% तक टूट गया। कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 54.1% गिरकर ₹344 करोड़ रह गया। पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹749 करोड़ था।
