Mazagon Dock के शेयरों की जबरदस्त वापसी! तीन दिन की गिरावट के बाद 8% उछल गया स्टॉक

Mazagon Dock Share Price: मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स के शेयरों ने आज 21 अगस्त को जोरदार वापसी की। पिछले तीन दिनों में 14% की गिरावट के बाद, आज कंपनी के शेयर 8% से अधिक उछलकर 4,560 रुपये के दिन के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए। इस तेज उछाल ने उन निवेशकों को राहत दी है, जो स्टॉक में हालिया गिरावट से परेशान थे

अपडेटेड Aug 21, 2024 पर 10:07 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
मझगांव डॉक के पास अभी करीब 40,000 करोड़ रुपये की ऑर्डर बुक है

Mazagon Dock Share Price: मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स के शेयरों ने आज 21 अगस्त को जोरदार वापसी की। पिछले तीन दिनों में 14% की गिरावट के बाद, आज कंपनी के शेयर 8% से अधिक उछलकर 4,560 रुपये के दिन के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए। हालांकि, बाद में स्टॉक अपने दिन के उच्चतम स्तर से नीचे आ गया और दोपहर 12.50 बजे के करीब, NSE पर यह 4.73 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,503 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। इस तेज उछाल ने उन निवेशकों को राहत दी है, जो स्टॉक में हालिया गिरावट से परेशान थे।

मझगांव डॉक के शेयरों में हालिया गिरावट, ब्रोकरेज फर्म ICICI सिक्योरिटीज की एक रिपोर्ट के बाद आई थी। इस रिपोर्ट में उसने मझगांव डॉक के शेयर में 77% की भारी गिरावट का अनुमान लगाते हुए स्टॉक को तुरंत बेचने की सलाह दी थी। इसके चलते मझगांव डॉक के शेयरों में तगड़ी मुनाफावसूली देखने को मिली और 3 दिन में यह शेयर करीब 14 फीसदी पिट गया था। ICICI सिक्योरिटीज ने इस शेयर को 1,165 रुपये का टारगेट दिया है।

हालांकि, मझगांव डॉक की ग्रोथ संभावनाएं मजबूत बनी हुई हैं। ICICI सिक्योरिटीज का अनुमान है कि मझगांव डॉक का मार्जिन वित्त वर्ष 2027 तक ऊंचे स्तर पर बने रह सकता है क्योंकि अगले 2-3 सालों में इसे कई बड़े ऑर्डर की डिलीवरी करनी है।


ICICI सिक्योरिटीज ने लिखा, "हालांकि, जैसे ही मझगांव डॉक नए ऑर्डर पर काम करना शुरू करेगी, इसका रेवेन्यू एक तरह से माइलस्टोन पर आधारित हो जाएगा। इससे कंपनी के EBITDA मार्जिन में 12 से 15 प्रतिशत की कमी आ सकती है।" हालांकि इस कमी के बावजूद मार्जिन FY17-FY23 के स्तर से ऊंचा बना रह सकता है।

हालांकि मैनेजमेंट को वित्त वर्ष 2027 से आगे भी कंपनी के ग्रोथ जारी रहने का पूरा भरोसा है। कंपनी ने 4,000 से 5000 करोड़ रुपये के कैपिटल एक्सपेंडिचर की योजना बनाई है। इसके अलावा, कंपनी नई ग्रोथ संभावनाओं की तलाश में एक्सपोर्ट मार्केट में भी एंट्री कर रही है।

मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स के संजीव सिंघल ने बताा कि कंपनी के पास 40,000 करोड़ रुपये की ऑर्डर बुक है। इसमें उन 30 पानी के जहाजों का भी ऑर्डर शामिल है, जिनकी डिलीवरी अगले कुछ सालों में होनी है। उन्हें निकट भविष्य में तीन पनडुब्बियों के लिए 27,000 करोड़ रुपये का नया ऑर्डर मिलने की भी उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- Ola Electric Shares: फिर 4% उछले ओला इलेक्ट्रिक के शेयर, कंपनी के 2 नए मॉडल्स को मिला PLI सर्टिफिकेट

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।