अदाणी ग्रुप के शेयरों का सेंटीमेंट बताने वाले मनीकंट्रोल का इंडेक्स 'A-10 Index' शुक्रवार 10 मार्च को लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ। इस गिरावट की एक मुख्य वजह अदाणी ग्रुप के शेयरों में ट्रेडर्स की ओर से मुनाफावसूली रही। 'A-10 Index' शुक्रवार को 0.92 फीसदी गिरकर 39.55 अंक पर बंद हुआ। A-10 Index, अदाणी ग्रुप की शेयर बाजार में सूचीबद्ध सभी 10 कंपनियों के शेयरों में वास्तविक समय में आए उतार-चढ़ाव को ट्रैक करता है। इस इंडेक्स में शामिल सभी 10 कंपनियों को उनके मार्केट कैपिटलाइजेशन के हिसाब से वेटेज दिया गया है।
कुल मिलाकर अदाणी ग्रुप के शेयरों का प्रदर्शन आज मिला-जुला रहा। सबसे अधिक गिरावट एनडीटीवी (NDTV) और अदाणी विल्मर (Adani Wilmer) के शेयरों में देखने को मिला। वहीं एसीसी, अंबुजा सीमेंट और अदाणी एंटरप्राइजेज भी लाल निशान के साथ बंद हुए।
दूसरी ओर अदाणी ग्रीन एनर्जी, अदाणी पावर, अदाणी टोटल गैस और अदाणी ट्रांसमिशन के शेयरों ने अपने अपर सर्किट सीमा को छू कर दिन के कारोबार का अंत किया।
गिरावट के बावजूद, अदाणी ग्रुप के शेयरों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन बाजार आज 9.29 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस कारोबारी सप्ताह में A-10 Index में 3.39 फीसदी की तेजी आई। ऐसा उन रिपोर्ट्स के बावजूद था जिनमें कहा गया था कि अदाणी समूह की कुछ कंपनियों के शेयरों को रिस्ट्रिक्ट किया गया है।
इस बीच SBI Cap ट्रस्टी ने शेयर बाजारों को भेजी एक सूचना में बताया कि अदाणी ग्रीन एनर्जी के 0.99 फीसदी और शेयर गिरवी के लिए रखे गए हैं। इन शेयरों को अदाणी एंटरप्राइजेज के "लेंडर्स के लाभ के लिए" गिरवी रखा गया है। ट्रस्टी ने बताया कि इसके अलावा अदाणी ट्रांसमिशन के अतिरिक्त 0.76 प्रतिशत शेयर भी बैंकों के पास गिरवी रखे गए हैं।