Get App

निफ्टी में जल्द दिखेगा 20000 का स्तर, मेटल और आईटी शेयर शॉर्ट टर्म में कराएंगे जोरदार कमाई : रोहित श्रीवास्तव

MC Interview : इक्विटी और कैपिटल मार्केट का लगभग तीन दशकों का अनुभव रखने वाले रोहित का मानना है कि आईटी सेक्टर शॉर्ट टर्म में बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार है। उनका कहना है 'स्ट्राइक' एनालिटिक्स टूल निफ्टी आईटी इंडेक्स में एक महीने में 4.90 फीसदी रिटर्न का संकेत दे रहा है। इसके चलते निफ्टी आईटी इंडेक्स, मिडकैप के बाद दूसरा सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाला सेक्टर नजर आ रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 04, 2023 पर 12:35 PM
निफ्टी में जल्द दिखेगा 20000 का स्तर, मेटल और आईटी शेयर शॉर्ट टर्म में कराएंगे जोरदार कमाई : रोहित श्रीवास्तव
MC Interview : रोहित का मानना है कि अब निफ्टी में भी जल्द ही नई तेजी देखने को मिल सकता है और ये मिड और स्मॉल कैप के साथ कदमताल करता दिख सकता है। आने वाले दिनों/सप्ताहों में निफ्टी 20,000 की ओर बढ़ता दिख सकता है

MC Interview : इंडियाचार्ट्स के फाउंडर रोहित श्रीवास्तव का मानना है कि निफ्टी में जल्द ही नई तेजी देखने को मिल सकता है और ये मिड और स्मॉल कैप के साथ कदमताल करता दिख सकता है। जिसके चलते ये आने वाले दिनों/सप्ताहों में 20000 की ओर बढ़ता दिख सकता है। दिग्गज निवेशक और ट्रेडर रोहित श्रीवास्तव ने मनीकंट्रोल के साथ एक साक्षात्कार में कहा है कि वीकली चार्ट पर मिडकैप इंडेक्स लगभग 86 की आरएसआई (रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स) रीडिंग दिखा रहा। ये इसके ओवरबॉट होने के संकेत हैं। जबकि निफ्टी में की आरएसआई रीडिंग 68 पर ही है। इससे संकेत मिलता है कि इसमें अभी और तेजी की गुंजाइश बची हुई है।

इक्विटी और कैपिटल मार्केट का लगभग तीन दशकों का अनुभव रखने वाले रोहित का मानना है कि आईटी सेक्टर शॉर्ट टर्म में बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार है। उनका कहना है 'स्ट्राइक' एनालिटिक्स टूल निफ्टी आईटी इंडेक्स में एक महीने में 4.90 फीसदी रिटर्न का संकेत दे रहा है। इसके चलते निफ्टी आईटी इंडेक्स, मिडकैप के बाद दूसरा सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाला सेक्टर नजर आ रहा है।

निफ्टी में जल्द दिखेगा 20000 का स्तर

क्या आपको लगता है कि निफ्टी 50 इंडेक्स सितंबर में अपने रिकॉर्ड ऊंचाई की ओर बढ़ेगा या यह बाजार के लिए एक और कंसोलीडेशन वाला महीना रहेगा?  इस सवाल पर रोहित में कहा कि निफ्टी में हमें लगातार पांच हफ्ते करेक्शन देखने को मिला है। ये पिछले सालों का सबसे लंबा करेक्शन का दौर है। पिछले हफ्ते निफ्टी 5 हफ्तों की गिरावट के बाद हरे निशान में बंद हुआ। ये कंसोलीडेशन के दौर के अंत का भी संकेत हो सकता है। इस बीच, निफ्टी 500 इंडेक्स पहले से ही क्लोजिंग बेसिस पर एक नए ऑलटाइम हाई पर है। अब निफ्टी में भी जल्द ही नई तेजी देखने को मिल सकता है और ये मिड और स्मॉल कैप के साथ कदमताल करता दिख सकता है। आने वाले दिनों/सप्ताहों में निफ्टी 20,000 की ओर बढ़ता दिख सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें