Westlife Foodworld Share Price: पश्चिम और दक्षिण भारत में मैकडॉनल्ड्स के रेस्टोरेंट चलाने वाली कंपनी, वेस्टलाइफ फूडवर्ल्ड के शेयरों में आज 27 सितंबर को 8% तक की जोरदार तेजी देखने को मिली। यह तेजी विदेशी ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन सैक्स (Goldman Sachs) की एक रिपोर्ट के बाद आई। गोल्डमैन सैक्स ने इस स्टॉक की रेटिंग को बढ़ाकर कर इसे खरीदने की सलाह दी है। साथ ही ब्रोकरेज ने वेस्टलाइफ फूडवर्ल्ड के लिए 1,075 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है, जो 26 सितंबर के इसके बंद से करीब 22% अधिक है।
