Get App

Stock to Buy: 5 महीने से तेजी के मूड में ये स्टॉक, ब्रोकरेज फर्म भी हैं बुलिश, क्या अभी आगे और आएगी तेजी

अनुज सिंघल ने कहा कि MCX के शेयर का मोमेंटम शानदार है। शेयर लगातार 5 महीने से तेजी का मूड नजर आ रहा है। इसने 12 साल का राइजिंग चैनल पार किया है। स्टॉक में दो दिनों से अच्छी डिलिवरी खरीदारी हुई है। अनुज सिंघल ने आगे कहा कि MCX का भाव नए शिखर पर पहुंचा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 22, 2024 पर 11:16 AM
Stock to Buy: 5 महीने से तेजी के मूड में ये स्टॉक, ब्रोकरेज फर्म भी हैं बुलिश, क्या अभी आगे और आएगी तेजी
अनुज सिंघल ने कहा कि MCX के शेयर का मोमेंटम शानदार है। शेयर लगातार 5 महीने से तेजी का मूड नजर आ रहा है।

सुस्त शुरुआत के बाद बाजार में रिकवरी का मूड देखने को मिल रहा है। निफ्टी 24850 के करीब पहुंचा है। बैंक निफ्टी आज OUTPERFORM कर रहा है। ICICI बैंक और HDFC बैंक ने जोश भरा है। हालांकि मिडकैप और स्मॉलकैप में आज भी दबाव देखने को मिला। NBFC और IT शेयरों में आज रौनक देखने को मिला। दोनों इंडेक्स आधा परसेंट ऊपर कारोबार कर रहा है। वहीं रियल्टी शेयरों में आज तगड़ी मुनाफावसूली देखने को मिली और करीब 2 परसेंट इंडेक्स फिसला।

बाजार की गिरावट में आज के Spotlight Stocks के तौर पर अनुज सिंघल एमसीएक्स और एमएंडएम के शेयरों पर बुलिश नजर आ रहे हैं। तो आइए इन स्टॉक पर जानते है अनुज सिंघल की क्या है राय।

MCX

अनुज सिंघल ने कहा कि MCX के शेयर का मोमेंटम शानदार है। शेयर लगातार 5 महीने से तेजी का मूड नजर आ रहा है। इसने 12 साल का राइजिंग चैनल पार किया है। स्टॉक में दो दिनों से अच्छी डिलिवरी खरीदारी हुई है। अनुज सिंघल ने आगे कहा कि MCX का भाव नए शिखर पर पहुंचा है। वायदा में कल लॉन्ग बिल्ड अप देखने को मिला। अनुज सिंघल ने कहा कि स्टॉक पर ब्रोकरेज फर्म भी बुलिश है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें