Big Stock: बाजार आज सपाट खुलने के संकेत दे रहा है। ऐसे में बिग स्टॉक्स के तौर पर अनुज सिंघल ने कुछ ऐसे शेयरों का चुनाव किया है जिनमें पूरे दिन हचलच देखने को मिल सकती हैं। लेकिन उससे पहले जानते है कि उनकी आज बाजार को लेकर क्या राय हैं।अगर 24,550 टूटा तो 24,000 और 23,500 के लिए तैयार रहें। किसी भी रैली के फेल होने पर बेचें, SL 50 अंक पर लगाए । सिर्फ और सिर्फ तभी खरीदें जब निफ्टी 1 घंटे चल जाए। खरीदारी वाले ट्रेड्स में दिन के निचले स्तर का SL रखें। वहीं अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी के मुकाबले निफ्टी बैंक एक पायदान बेहतर लग रहा है। निफ्टी बैंक को अब भी नहीं बेचें बल्कि गिरावट में खरीदारी करें।
आइए आज के बिग स्टॉक्स पर डालते है एक नजर , जिनमें पूरे दिन दिख सकती है हलचल
सिटी यूनियन बैंक (CUB) पर फोकस
फोकस में HDFC बैंक (GREEN)
अनुज सिंघल ने कहा कि शेयर कल की तेजी के बाद अभी भी सस्ता है । FIIs की बिकवाली खत्म होने के संकेत दे रहा है। इस महीने शेयर 52 हफ्तों का शिखर छू सकता है। स्टॉक ने टेक्निकल चार्ट पर कल गैप-अप के साथ 20 DMA पार किया है। कल HDFC बैंक में `2212 करोड़ की डिलिवरी खरीदारी की है।
फोकस में बजाज हाउसिंग (GREEN)
अनुज सिंघल ने कहा कि दूसरी तिमाही के नतीजे अच्छे रहे है। सालाना आधार पर NII 13% बढ़कर 631 करोड़ रुपये पर रहा जबकि तिमाही आधार पर NIM 3.9% से बढ़कर 4.1% पर रहा। असेट क्वॉलिटी बेहतर हुई, NPA घटा है।
Hyundai India के शेयर पर Macquarie ने आउटपरफॉर्म रेटिंग के साथ कवरेज शुरू की है। Macquarie ने 2235 का टार्गेट दिया है। वहीं नोमुरा ने भी BUY रेटिंग के साथ कवरेज शुरू किया और 2472 रुपये का टारगेट दिया है । Macquarie का कहना है कि HMIL प्रीमियम PE मल्टीपल पर ट्रेड करने के योग्य है। बेहतर पोर्टफोलियो मिक्स, प्रीमियम पोजिशनिंग का फायदा मिलेगा। पावरट्रेन विकल्प, पैरेंट की क्षमता और मार्केट शेयर से अपसाइड रिस्क है।
वहीं नोमुरा के अनुसार प्रीमियाइजेशन पर फोकस से अच्छी ग्रोथ संभव है। भारतीय कार इंडस्ट्री में अच्छी ग्रोथ की संभावना है। FY25-27F के दौरान 8% वॉल्यूम CAGR संभव है जबकि FY27F तक EBITDA मार्जिन 13.1% से बढ़कर 14% संभव है। FY25-27F के दौरान 17% अर्निंग CAGR संभव है।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।