MedPlus Health Services के शेयरों की लिस्टिंग आज मजबूत हुई है। 23 दिसंबर को MedPlus Health Services के शेयर BSE पर 27.51% प्रीमियम के साथ 1015 रुपए पर लिस्ट हुए हैं। जबकि NSE पर MedPlus Health Services के शेयर 30.65% प्रीमियम के साथ 1040 रुपए पर लिस्ट हुए हैं। कंपनी के शेयरों का इश्यू प्राइस 796 रुपए था। इस हिसाब से MedPlus Health Services के शेयर NSE पर इश्यू प्राइस से 244 रुपए ऊपर 1040 रुपए और BSE पर 219 रुपए ऊपर 1015 रुपए पर लिस्ट हुए हैं।
