Meesho IPO: फेसबुक के निवेश वाली मीशो IPO लाने की तैयारी में, जानिए कब तक आ सकता है इश्यू

Meesho IPO: इस साल सितंबर में Meesho ने सिरीज F फंडिंग राउंड में 57 करोड़ डॉलर जुटाए थे, कंपनी ने यह पैसा 4.9 अरब डॉलर के वैल्यूएशन पर उठाए थे

अपडेटेड Mar 05, 2022 पर 10:36 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Meesho का IPO साल 2023 के मध्य तक आ सकता है

Meesho IPO: स्टार्टअप कंपनी मीशो (Meesho) इश्यू से फंड जुटाने की तैयारी में है। कंपनी में फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा प्लेटफॉर्म्स और सॉफ्टबैक ग्रुप के विजन फंड 2 का पैसा लगा हुआ है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, Meesho का IPO 2023 की शुरुआत में आ सकता है।

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक बेंगलुरु का यह सोशल कॉमर्स प्लेटफॉर्म 2022 के अंत या 2023 की शुरुआत में लिस्ट हो सकता है। कंपनी भारतीय और अमेरिकी, दोनों बाजारों में लिस्ट होने की संभावना तलाश रही है।

इस साल सितंबर में Meesho ने सिरीज F फंडिंग राउंड में 57 करोड़ डॉलर जुटाए थे। कंपनी ने यह पैसा 4.9 अरब डॉलर के वैल्यूएशन पर उठाए थे। फिडेलिटी मैनेजमेंट एंड रिसर्च कंपनी और बी कैपिटल ग्रुप की अगुवाई में Meesho ने फंड जुटाया था।


पेट्रोल-डीजल के दाम 15 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ सकते हैं, ऑयल कंपनियों को हो रहा भारी नुकसान

क्या करती है कंपनी?

यूजर्स सप्लायर मार्केट प्लेस से खरीदकर, अपना प्रॉफिट मार्जिन लेकर वॉट्सऐप, फेसबुक और इंस्टाग्राम के जरिए प्रोडक्ट बेच सकते हैं। नाम जाहिर ना करने की शर्त पर एक सूत्र ने बताया, "Meesho अगले साल जनवरी तक इश्यू के लिए आवेदन जारी कर सकती है। कंपनी का इश्यू 2023 के मध्य तक आ सकता है।"

हालांकि इस मामले में कंपनी को भेजी गई ईमेल का कोई जवाब नहीं आया है। Meesho ने जेपी मॉर्गन चेस के पूर्व इनवेस्टमेंट बैंकर धीरेश बंसल को नवंबर 2021 में चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर के तौर पर हायर किया था। सूत्रों ने बताया कि स्टार्टअप के IPO से पहले उसके बहीखातों को दुरुस्त करने की जिम्मेदारी बंसल को दी गई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।