Meesho IPO : आज से ई-कॉर्मस प्लेटफॉर्म मीशो (Meesho) का करीब 5400 करोड़ का IPO खुला है। इस इश्यू को एंकर निवेशकों से 32 गुना डिमांड मिली है। IPO और कंपनी के कारोबार की ग्रोथ स्ट्रैटेजी पर चर्चा के लिए कंपनी के CMD & CEO विदित आत्रे ने सीएनबीसी-आवाज़ से हुई बातचीत में कहा कि 10 साल में कंपनी बनाई है। कंपनी के साथ 23 करोड़ से ज्यादा यूजर्स जुड़े हैं। कंपनी को अच्छा रिस्पॉन्स मिलने की उम्मीद है। कंपनी का कस्टमर बेस काफी बड़ा है। लॉजिस्टिक्स में काफी इनोवेशन किया गया है।
