Get App

Meesho के ₹51000 करोड़ के शेयरों का लॉक-इन खत्म, फिर भी 4% का उछाल, जेफरीज ने दी खरीदारी की सलाह

Meesho Share Price: ₹51 हजार करोड़ से अधिक शेयरों का लॉक-इन खत्म होने के बावजूद मीशो के शेयर शुरुआती गिरावट से उबर गए और 4% से अधिक उछल पड़े। जेफरीज के बुलिश रुझान और ₹1540 करोड़ के ब्लॉक डील ने इसे संभाल लिया। जानिए जेफरीज इस पर बुलिश क्यों है और ब्लॉक डील के तहत किसने शेयर खरीदे-बेचे

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Jun 10, 2026 पर 11:12 AM
Meesho के ₹51000 करोड़ के शेयरों का लॉक-इन खत्म, फिर भी 4% का उछाल, जेफरीज ने दी खरीदारी की सलाह
₹5421 करोड़ के आईपीओ के तहत निवेशकों को Meesho के शेयर ₹111 के भाव पर जारी हुए थे।

Meesho Share Price: दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी मीशो की दो-तिहाई आउटस्टैंडिंग इक्विटी लॉक-इन खत्म होने के बाद अब ट्रे़डिंग के लिए फ्री हो गई है। इसके चलते शुरुआती कारोबार में शेयर फिसल गए लेकिन फिर ब्रोकरेज फर्म जेफरीज के बुलिश रुझान के साथ-साथ करीब ₹1540 करोड़ की ब्लॉक डील ने इसे संभाल लिया और यह उछल पड़ा। फिलहाल बीएसई पर यह 1.47% की बढ़त के साथ ₹169.40 के भाव (Meesho Share Price) पर है। इंट्रा-डे में यह 4.61% उछलकर ₹174.65 तक पहुंच गया था। वहीं शुरुआती कारोबार में तो यह 1.14% टूटकर ₹165.05 तक आ गया था। ब्लॉक डील की बात करें तो मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक इसके तहत 9.3 करोड़ शेयरों यानी 2% इक्विटी का लेन-देन हुआ लेकिन बायर्स और सेलर्स की जानकारी फिलहाल मिल नहीं पाई है।

Meesho के कितने शेयरों का लॉक-इन खत्म

नुवामा अल्टरनेटिव एंड क्वांटिटेटिव रिसर्च के मुताबिक मीशो के 308.3 करोड़ शेयर यानी कंपनी की 68% आउटस्टैंडिंग इक्विटी आज बुधवार 10 जून को ट्रेडिंग के लिए फ्री हो गई। एक कारोबारी दिन पहले के क्लोजिंग प्राइस के हिसाब से इन शेयरों की वैल्यू ₹51800 करोड़ है। हालांकि ध्यान दें कि लॉक-इन खत्म होने का मतलब ये नहीं है कि इन शेयरों की बिकवाली होने वाली है बल्कि इसका मतलब ये है कि अगर शेयरहोल्डर्स को जरूरत पड़ी तो वे शेयर बेचकर मुनाफा निकाल सकते हैं।

Jefferies क्यों है मीशो पर बेयरेश

सब समाचार

+ और भी पढ़ें