Get App

Meesho के शेयरों में 7% का तगड़ा उछाल, लेकिन टारगेट प्राइस ने दिया एलर्ट सिग्नल

Meesho Shares: ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म मीशो के शेयरों में आज खरीदारी का जोरदार रुझान दिखा। मार्च तिमाही के धमाकेदार कारोबारी नतीजे का इसके शेयरों ने जश्न मनाया। चेक करें कि कंपनी के लिए मार्च तिमाही कैसी रही और इसके शेयरों को लेकर एनालिस्ट्स की क्या राय है

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड May 07, 2026 पर 4:11 PM
Meesho के शेयरों में 7% का तगड़ा उछाल, लेकिन टारगेट प्राइस ने दिया एलर्ट सिग्नल
मार्च 2026 तिमाही में Meesho का ऑपरेशनल रेवेन्यू सालाना आधार पर 47.1% की रफ्तार से बढ़कर ₹3,531.2 करोड़ पर पहुंच गया।

Meesho Shares: मार्च 2026 तिमाही के धमाकेदार कारोबारी नतीजे के बाद आज मीशो के शेयर रॉकेट बन गए। एक तरफ कंपनी का रेवेन्यू 47% की रफ्तार से बढ़ा तो दूसरी तरफ इसका घाटा भी तेजी से कम हुआ। इसका जश्न आज शेयरों ने मनाया और 7% से अधिक उछल पड़ा। हालांकि ब्रोकरेज फर्म ने इसका जो टारगेट प्राइस फिक्स किया है, वह मौजूदा लेवल से काफी नीचे है। अभी की बात करें तो आज बीएसई पर यह 1.07% की बढ़त के साथ ₹198.60 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 7.56% उछलकर ₹211.35 तक पहुंच गया था।

Meesho के लिए कैसी रही मार्च तिमाही?

मार्च 2026 तिमाही में मीशो का ऑपरेशनल रेवेन्यू सालाना आधार पर 47.1% की रफ्तार से बढ़कर ₹3,531.2 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी का नेट लॉस भी ₹1391 करोड़ से तेजी से रिकवर ₹166.3 करोड़ ही रह गया। हालांकि पिछले साल की मार्च तिमाही में ₹1285 करोड़ का एक्सपेश्नल लॉस भी था जिसे एडजस्ट करने के बाद सालाना घाटा बढ़ा है। ऑपरेटिंग लेवल पर बात करें तो मीशो का ऑपरेटिंग लॉस मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर ₹230.8 करोड़ से ₹254.72 करोड़ पर पहुंच गया।

मार्च 2026 तिमाही में कंपनी का कॉन्ट्रिब्यूशन मार्जिन 4% था जोकि दिसंबर 2025 तिमाही में 2.3%, सितंबर 2025 तिमाही में 3.3% और जून 2025 तिमाही में 4.4% पर था। कंपनी का ट्रेलिंग 12 महीने का फ्री कैश फ्लो सालाना आधार पर ₹591 करोड़ से (-) ₹633 करोड़ पर आ गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें